Move to Jagran APP

Aligarh Accident News: खड़े ट्रक से टकराई अनियंत्रित बाइक, एक ही गांव के चार युवकों की मौत

अलीगढ़ में एक भयानक सड़क हादसे में चार युवकों की मौत हो गई। छेरत के पास एक तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार चारों युवक जो बुलंदशहर के दौलतपुर खुर्द गांव के रहने वाले थे की मौत हो गई। दुखद बात यह है कि किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। युवक अलीगढ़ की ओर आ रहे थे।

By Jagran News Edited By: Abhishek Saxena Updated: Sun, 13 Oct 2024 12:01 PM (IST)
Hero Image
सड़क हादसे का सांकेतिक फोटो उपयोग किया गया है।

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। मुरादाबाद हाईवे पर छेरत के पास रविवार की देर रात दर्दनाक हादसा हुआ। एक बाइक पर सवार बुलंदशहर के चार युवक की ट्रैक्टर से टकरा कर मृत्यु हो गई। चारों युवक डिबाई में रावण मेला देखने के बाद गांव में अपने एक मित्र को छोड़कर खाना खाने के लिए निकले थे।

अलीगढ़ वे किस काम से आ रहे थे ये किसी को नहीं पता चल सका। दोस्त भी इससे अनजान है। उसने चारों को रात में जाने से रोका भी था, लेकिन युवक नहीं माने। किसी के पास हेलमेट भी नहीं था। चार युवकों की मृत्यु से गांव में कोहराम मच गया। चारों युवक एक ही मुहल्ला के रहने वाले थे। देर शाम उनका गंगा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। मरने वाले युवकों में डिबाई (बुलंदशहर) के गांव दौलतपुर खुर्द के हरिओम का पुत्र विकास(19), प्रदीप का पुत्र यश(18) श्याम सिंह का पुत्र रवि(22) और लख्मी सिंह का पुत्र सुनील(24) हैं।

टंकी पर बैठकर विकास चला रहा था बाइक

चारों युवक गांव के श्याम पंडित के साथ रविवार को एक ही बाइक पर डिबाई मेला देखने गए थे। बाइक को टंकी पर बैठकर विकास चला रहा था। श्याम ने बताया कि डिबाई में मेरे सिर में दर्द होने लगा। नींद भी आ रही थी। दोस्तों से मैंने मुझे गांव छोड़ने की बात कही। हम पांचों दोस्त एक बाइक से गांव पहुंचे। वहां से रात साढ़े ग्यारह बजे प्रदीप, रवि, सुनील और यश डिबाई दोराहे पर खाना खाने की कहकर चले आए। उन्हें भी रोका भी कि रात में अब न जाएं।

रवि की बहन ने रोका था

रवि की बहन ने भी रोका था। रवि ने कहा था कि उसका मोबाइल गिर गया है। किसी को मिल गया है, वो भी लगाना है। इसके बाद चारों एक बाइक पर डिबाई के लिए रवाना हो गए। लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचे। हादसे की जानकारी पुलिस से हुई। चारों दोस्त डिबाई से 42 किमी दूर अलीगढ़ क्यों गए, ये किसी को नहीं पता। 

तीन थानों को पार कर एक बाइक पर किया सफर

रात में पुलिस कितनी सतर्क रहती है इसकी पोल भी इस घटना ने खोल दी है। एक ही बाइक पर चार युवक तीन थानों की पुलिस की आंख में धूल जाकर अपने गांव से सफर करते रहे। थाना डिबाई की दानपुर पुलिस चौकी, थाना छतारी की पंडावल पुलिस चौकी, थाना छतारी के अलावा जवां थाने को पार करते हुए हुए युवक एक बाइक पर घूमते रहे। रात में चेकिंग का दम भरने वाली पुलिस ने उन्हें कहीं रोका तक नहीं।

हादसा रात करीब दो बजे का है। बाइक सवार चारों युवक पीछे से रोड किनारे खड़े ट्रैक्टर से पीछे से टकराए थे। जिससे चारों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कराया जाएगा। - मृगांक शेखर पाठक, एसपी सिटी

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें