Move to Jagran APP

Kalyan Singh: अलीगढ़ में मंत्रोच्चारण के साथ हुआ कल्याण सिंह की प्रतिमाओं का अनावरण

उत्‍तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में मंगलवार को अतरौली के अवंतीबाई पार्क एवं एनेक्सी भवन में पूर्व सीएम कल्याण सिंह की प्रतिमाओं का अनावरण एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया ने किया। इस दौरान परिवार के सभी सदस्‍य मौजूद रहे।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Updated: Tue, 23 Aug 2022 02:13 PM (IST)
Hero Image
अतरौली के अवंतीबाई पार्क में कल्‍याण सिंह की प्रतिमाओं का अनावरण किया गया। फोटो जागरण

अलीगढ़, जेएनएन। उत्‍तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में मंगलवार को अतरौली के अवंतीबाई पार्क एवं एनेक्सी भवन में पूर्व सीएम कल्याण सिंह की प्रतिमाओं का अनावरण एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया ने किया। इस दौरान परिवार के सभी सदस्‍य मौजूद रहे।

अतरौली नगर के रामघाट-कल्याण मार्ग स्थित अवंतीबाई पार्क एवं एनेक्सी भवन परिसर में पूर्व सीएम बाबूजी कल्याण सिंह की प्रतिमाओं का अनावरण मंगलवार को मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। उससे पूर्व अवंतीबाई पार्क में हवन यज्ञ हुआ, जिसमें सांसद, विधायक एवं आम लोगों ने बढ़-चढ़कर आहुति दी। प्रतिमा अनावरण के लिए एटा सांसद के द्वारा सर्व जाति के सम्मानित लोगों को आमंत्रित किया गया था। जिन्होंने सांसद के परिवार के साथ प्रतिमा का अनावरण किया।

अनावरण करने वालों में एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया, बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह, पूर्व विधायक प्रेमलता वर्मा, पूर्णिमा सिंह, सौरभ सिंह, काजल सिंह, प्रवीण राज, राम सिंह, सुरेश यादव, रघुवीर सिंह, सियाराम, राकेश सिंह, बलवीर सिंह, रामवीर सिंह, ओम प्रकाश, विष्णु कश्यप, मोहनलाल, चोब सिंह, राम सिंह चौधरी, जोगेंदर सिंह, धर्मपाल सिंह, मदन शर्मा, साहब सिंह, ओम प्रकाश नायक, रामवीर सिंह, सुधीर, मजीद खां, चरनजीत सिंह, गौरी शंकर शर्मा, हरीश डीलर आदि ने संयुक्त रुप से बाबूजी कल्याण सिंह की प्रतिमाओं का अनावरण किया।

अलीगढ़ के सांसद ने किए पुष्प अर्पित

प्रतिमा अनावरण के दौरान अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम किसी गमी में जाने की वजह से कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके थे, मगर अनावरण के कुछ देर बाद अलीगढ़ सांसद अपने काफिला के साथ अवंतीबाई चौराहे पर पहुंचे और बाबूजी कल्याण सिंह की प्रतिमा के सम्मुख पुष्प अर्पित किए।

जाम में घंटों फंसे रहे लोग

बाबू जी की प्रतिमा के अनावरण के दौरान रामघाट-कल्याण मार्ग पर घंटों जाम लगा रहा। जिससे लोग घंटों जाम में फंसे रहे। वही जाम को खुलवाने के लिए पुलिस मशक्कत करती रही, मगर कार्यक्रम के समापन होने तक रोड पर जाम की स्थिति पूरी तरह से बनी रही।

दो बार यूपी के सीएम रहे Kalyan Singh

अतरौली के मढ़ौसी में जन्मे Kalyan Singh प्रदेश के two times chief minister रहे। नकल अध्यादेश उनकी कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्‍धि माना जाता है। Ram Mandir Movement में भी अग्रणी भूमिका निभाई। कल्याण सिंह के लिए वो पल भावुक करने वाला रहा जब Prime Minister Narendra Modi ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की नींव रखी।

आज के ही के दिन हुआ था Kalyan Singh का निधन

89 साल की उम्र में पिछले साल 21 अगस्त को उनका लखनऊ में निधन हो गया था। 22 अगस्त को उनका पार्थिव शरीर अलीगढ़ लाया गया था। पार्थिव देह को अंतिम दर्शन के लिए अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में रखा गया। Chief Minister Yogi Adityanath समेत कई मंत्री अलीगढ़ आए थे। 23 अगस्त को पार्थिव देह को अंतिम दर्शन के लिए अतरौली ले जाया गया।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।