Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

महंगे रसोई गैस सिलेंडर से झुलसने लगा रसोई का बजट, बढ़ता जा रहा महंगाई की ग्राफ

बीते दो महीने से रोजमर्रा की वस्‍तुओं के दाम लगातार बढ़़ रहे हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़ने से आम आदमी के बजट पर असर पड़ा है। अब रसोई गैस पर 50 रुपये फिर बढ़ने से महिलाओं का बजट भी गड़बड़ा गया है।

By Anil KushwahaEdited By: Updated: Mon, 09 May 2022 12:43 PM (IST)
Hero Image
महंगाई का ग्राफलगातार बढ़ता ही जा रहा है।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। महंगाई का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। पिछले दो माह से रोजमर्रा की हर वस्तु की बढ़ती कीमतें लोगों की जेब पर डांका डाल रही हैं। पेट्रोल-डीजल, खाद्य तेल के साथ फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स (एफएमजी) कंपनियों ने भी दाम बढ़ा दिए हैं। अब रसोई गैस पर 50 रुपये फिर बढ़ने से महिलाओं का बजट गड़बड़ा गया है। नौ मार्च से अबतक इस गैस के सिलेंडर पर तीसरी बार पैसा बढ़ा है। उपभोक्ताओं को यह सिलेंडर अब 1050 रुपये का मिलेगा। महिलाएं अबतक खाद्यान वस्तुओं में कंजूसी कर अपने रसोई के बजट को जैसे तैसे संभाल रही थीं। सिलेंडर की कीमत बढ़ने से बजट गड़बड़ाएगा ही। पेश है मनोज जादौन की रिपोर्ट-  

गैस कारोबार पर नजर

35 वितरक हैं विभिन्न पेट्रोलियम कंपनी के जिले में

05 लाख गैस कनेक्शन हैं जिले में

2.50 लाख गैस कनेक्शन उज्जवला योजना के तहत हैं

2.50 लाख एलपीजी गैस कनेक्शन हैं जिले में

1.25 लाख प्रतिमाह घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई होती है जिले में

25 हजार कमर्शियल गैस के सिलेंडर की प्रति माह बाजार में होती है खपत

08 बड़े वितरकों की दो हजार से 2500 गैस सिलेंडर प्रतिमाह बाजार में होती है खपत

कामर्शियल गैस सिलेंडर

19 किलो का होता है

06 माह पहले यानि अक्टूबर 2021 में बढ़े थे दाम

1780 रुपये थी एक अक्टूबर2021 को कीमत

2048 रुपये थी 31 मार्च2022 को कीमत

252 रुपये बढ़े हैं एक अप्रैल2022 को

2300 रुपये प्रति सिलेंडर के हिसाब से मिलेगा

-------------------

एलपीजी गैस सिलेंडर घरेलू

14.2 किलो का होता है

918 रुपये प्रति सिलेंडर 20 मार्च तक मिला

50 रुपये प्रति सिलेंडर की वृद्धि 21 मार्च को हुई

06 माह बाद बढ़े थे दाम

968 रुपये का सिलेंडर अब तक मिला था।

1050 रुपये में मिलेगा अब यह सिलेंडर

एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतें 2021

माह, घरेलू, कमर्शियल

01 मई 2021 , 827.50, 1638

01 जून, 827.5,1515.5

01 जुलाई, 853,1600.5

01 अगस्त, 853, 1673

15 अगस्त, 878, 1668.5

01 सितंबर, 903, 1743

01 अक्टूबर, 903, 1780

15 अक्टूबर, 918, 1777.8

01 नबंवर, 918, 2044

01दिसंबर, 918, 2144.5

एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतें 2022

01जनवरी, 918, 2043

01फरवरी, 918, 1951

01 मार्च, 918, 2048

21 मार्च, 968, 2048

01 अप्रैल, 968, 2300

07 मई, 1050, 2300

( घरेलू 14.2 किलो ग्राम व कमर्शियल 19 किलोग्राम प्रति सिलेंडर रुपये में)

इनका कहना है

पिछले महीने 19 किलो ग्राम कमर्शियल गैस सिलेंडर पर पैसा बढ़ा था। अब रसोई गेस सिलेंडर पर 50 रुपये बढ़ा दिए गए। एक साल में रसोई गैस सिलेंडर पर 223 रुपये बढ़ा दिए गए हैं।

- प्रतिमा सिंह, महासचिव, अलीगढ़ एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन

महंगाई की आग से बजट पहले से झुलस रहा था। लगातार दूसरे माह रसोई गैस पर पैसा बढ़ा दिया है। सरकार ने सब्सिडी पहले ही लगभग खत्म कर दी है। सामान्य वर्ग के साथ धोखा है।

- साक्षी सिंह, प्रभात नगर

दिनों दिन महंगाई बेकाबू हो रही है। अति मध्यम वर्गीय परिवार के साथ सरासर धोखा है। समझ में नहीं आ रहा, रसोई का बजट कैसे संभाले। महंगाई दिनो दिन बेकाबू हो रही है।

- चंचल गौड, पलारोड, सासनीगेट

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें