Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

दुरंतो एक्सप्रेस के AC कोच के पहिए जाम, उठने लगा धुआं; चालक ने तुरंत लगाए इमरजेंसी ब्रेक

दिल्ली जा रही दुरंतो एक्सप्रेस के दो पहिए दाऊद खां और अलीगढ़ के बीच जाम हो गए जिससे धुआं उठने लगा । चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका और गार्ड ने आग बुझाने के उपकरणों से धुएं को बुझाया । अलीगढ़ जंक्शन पर पहियों को ठीक करने के बाद ट्रेन 15 मिनट की देरी से रवाना हुई ।

By sandeep saxena Edited By: Aysha Sheikh Updated: Fri, 20 Sep 2024 08:17 PM (IST)
Hero Image
दुरंतो एक्सप्रेस के AC कोच के पहिए जाम - प्रतीकात्मक तस्वीर।

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। सियालदह से नई दिल्ली जा रही दुरंतो एक्सप्रेस के वातानुकूलित कोच के दो पहिये दाऊद खां व अलीगढ़ स्टेशन के बीच जाम हो गए। घिसट कर चले पहियों से धुआं उठने लगा। जानकारी मिलने पर चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक लिया। गार्ड ने आग बुझाने के उपकरणों से धुएं को बुझा दिया। इसके बाद अलीगढ़ जंक्शन पर ट्रेन को रोककर पहियों को सही किया गया। इस कारण ट्रेन 15 मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही।

सियालदह दुरंतो एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से चल रही थी। शुक्रवार की सुबह टूंडला जंक्शन निकलने के बाद दाऊद खां व अलीगढ़ के बीच दुरंतो एक्सप्रेस में पीछे की ओर वातानुकूलित कोच बी-पांच के दो पहिए जाम हो गए। इस कारण पहिए घिसटने लगे। इससे चिंगारी के साथ धुआं उठने लगा।

धुआं की जानकारी गार्ड को हुई तो उसने जानकारी चालक को दे दी। चालक ने ट्रेन को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोक लिया। गार्ड ने आग बुझाने वाले उपकरणों से धुएं को बुझा लिया। ट्रेन के अलीगढ़ जंक्शन पहुंचने से पहले ही स्टेशन अधीक्षक मुकेश उपाध्याय, डिप्टी स्टेशन अधीक्षक, ड्यूटी पर तैनात टीएक्सआर विभाग के तकनीकी कर्मचारी, जीआरपी, आरपीएफ के जवान अलीगढ़ जंक्शन की पांचवीं लाइन पर प्लेटफार्म से पहले ही पहुंच गए।

नान स्टापेज ट्रेन को यहां रोक कर चेक किया गया। टीएक्सआर विभाग के तकनीकि कर्मचारियों ने जाम पहियों को सही कर दिया। अलीगढ़ जंक्शन पर ट्रेन 15 मिनट तक खड़ी रही। ट्रेन को चेक करने के बाद ही रवाना किया गया।

ये भी पढ़ें - 

स्लीपर कोच के ब्रेक में अचानक उठने लगा धुआं, लोको पायलट ने स्टेशन पर रोक दी एक्सप्रेस ट्रेन; मची अफरा-तफरी