Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

अहिंसा के अग्रदूत महात्मा गांधी को अर्पित किए श्रद्धा सुमन, शास्त्री जी को भी किया नमन

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है। सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों व कर्मचारियों ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण किया।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Updated: Sun, 03 Oct 2021 11:59 AM (IST)
Hero Image
कर्मचारियों ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से शनिवार को मनाई गई। सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों व कर्मचारियों ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। सामाजिक संगठनों ने भी महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई। महिला अस्पताल में सीएमएस डॉ रेनू शर्मा ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर विचार रखें। दोनों महापुरुष की सेवा भावना से सभी को प्रेरणा लेने का आह्वाहन किया।।

स्वास्थ्य विभाग ने निकाली रैली

सीएमओ कार्यालय में जयंती कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा आनंद उपाध्याय ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण किया। समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। जनपद में चलाए जा रहे डेंगू नियंत्रण अभियान के अंतर्गत गांधी जयंती पर महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करने के पश्चात नगरीय मलेरिया कार्यालय में सफाई अभियान की शुरुआत जिला मलेरिया अधिकारी डॉ राहुल कुलश्रेष्ठ के नेतृत्व में की गई। इस अवसर पर समस्त कर्मचारियों द्वारा कैंपस में झाड़ू लगाकर सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के पश्चात एक रैली 518 एनसीसी बटालियन के कैंडिडेट के साथ निकाली गई। रैली में मलेरिया कर्मी एवं एनसीसी कैंडिट द्वारा पानी ठहरेगा जहां मच्छर पनपेगा वहां, हम सब ने यह ठाना है डेंगू को भगाना है जैसे नारे लगाए। उपस्थित लोगों को क्या करें क्या न करें कि पम्फलेट लेट भी वितरित किए गए। रैली में मलखान सिंह के हॉस्पिटल मैनेजर श्मनीष द्विवेदी एवं 518 बटालियन के लेफ्टिनेंट अरुण कुमार , राजेश गुप्ता (सहायक मलेरिया अधिकारी), मोनू (मलेरिया निरीक्षक) एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे।

महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान

महिला अस्पताल में सीएमएस डॉ रेनू शर्मा ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर विचार रखें। दोनों महापुरुष की सेवा भावना से सभी को प्रेरणा लेने का आह्वाहन किया।।