Move to Jagran APP

UP Assembly By Election: खैर विधानसभा उपचुनाव की तैयारियां तेज; 263 मतदान केंद्रों के 426 बूथों पर पड़ेंगे वोट

UP Assembly By Election 4.04 लाख मतदाता चुनेंगे खैर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव का सरताज। पहले इस विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया धनीपुर मंडी में होती थी इस बार तहसील स्तर पर ही इसके इंतजाम किए जा रहे हैं। अनूप प्रधान इस विधानसभा सीट पर दो बार विधायक बने थे। भाजपा ने उन्हें सांसद का टिकट थमाकर संसद भेजा है। जिसके बाद यहां उपचुनाव होना है।

By Surjeet Singh Edited By: Abhishek Saxena Updated: Sat, 12 Oct 2024 04:01 PM (IST)
Hero Image
UP News: खैर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है।

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। खैर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इस बार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल 4.04 लाख मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 2.16 लाख पुरुष, 1.88 लाख महिलाएं व 22 अन्य मतदाता शामिल हैं। कुल 263 मतदान केंद्रों के 426 बूथों पर वोट डाले जाएंगे।

प्रशासन ने इन बूथों पर मूलभूत इंतजाम करने शुरू कर दिए हैं। इस बार नामांकन से लेकर पोलिंग पार्टियों की रवानगी और मतगणना तक का काम तहसील स्तर पर ही होगा। अब तक विधानसभा चुनाव में धनीपुर मंडी परिसर से यह प्रक्रिया पूरी होती थी, मगर पहली बार तहसील स्तर पर ही इसके इंतजाम किए जा रहे हैं। एसडीएम कार्यालय में नामांकन की प्रक्रिया होगी। यूपी की दस सीटों पर उपचुनाव होने हैं, जिसके लिए जल्द तारीखाें का एलान हो सकता है।

खैर विधानसभा क्षेत्र से अनूप प्रधान लगातार दूसरी बार विधायक चुने गए थे

जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों में 2022 में विधानसभा चुनाव हुए थे। इसमें खैर विधानसभा क्षेत्र से अनूप प्रधान लगातार दूसरी बार विधायक चुने गए थे। प्रदेश सरकार ने इन्हें राजस्व राज्यमंत्री का पद आवंटित किया था, मगर पिछले दिनों लोकसभा चुनाव में भाजपा ने इन्हें हाथरस विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया। इसमें इन्होंने रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज की।

खैर के विधायक पद से दिया था इस्तीफा

ऐसे में अनूप प्रधान ने कुछ दिनों बाद खैर के विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। ऐसे में खैर विधानसभा क्षेत्र में विधायक का पद रिक्त हो गया। अब अगले कुछ दिनों में इस विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव होना है।

ढाई से तीन वर्ष के लिए इस विधानसभा क्षेत्र में चुना जाएगा विधायक

ढाई से तीन वर्ष के लिए इस विधानसभा क्षेत्र में विधायक चुना होना है। ऐसे में सभी पार्टियां ताकत झोंके हुए हैं। प्रशासन ने भी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। कार्मिकों की सूची तैयार कर ली है। मतदाता सूची भी तैयार हो रही है। बूथ और मतदान केंद्र बन चुके हैं। मजिस्ट्रेट व प्रभारी अधिकारी भी नियुक्त कर दिए गए हैं।

3468 दिव्यांग मतदाता करेंगे अधिकार का प्रयोग

इस उप चुनाव में कुल 3468 दिव्यांग मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके अलावा 3573 सर्विस मतदाता हैं। प्रशासन ने निष्पक्ष चुनाव को कुल 44 सेक्टर बनाए हैं। इसमें कुल 57 बस, 32 मिनी बस और 89 छोटे वाहनों का प्रयोग होगा।

ये भी पढ़ेंः World Sloth Bear Day: कलंदर के जुल्म भुलाने के लिए भालुओं को हर दिन दिया जाता है एक 'टास्क', PHOTOS

ये भी पढ़ेंः UP News: फिरोजाबाद में डीएम की कार्रवाई से खलबली, रिश्वत में जमीन का इकरारनामा कराने में SDM आदेश सिंह निलंबित

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें