Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'देश में चल रही संविधान खत्म करने वाली सरकार', अलीगढ़ से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने साधा भाजपा पर निशाना

Aligarh News अजय राय ने कहा हरिणाया व जम्मू कश्मीर में कांग्रेस की होगी जीत। कांग्रेस का संविधान बचाओ संकल्प सम्मेलन अलीगढ़ में आज हो रहा है। सम्मेलन में शामिल होने के लिए प्रदेश अध्यक्ष अलीगढ़ पहुंचे हैं। यूपी के उपचुनाव पर कहा कि दस की दस सीटों पर भाजपा की हार होगी। खैर में नौ अक्टूबर को हो रहा है सम्मेलन।

By Jagran News Edited By: Abhishek Saxena Updated: Tue, 08 Oct 2024 12:06 PM (IST)
Hero Image
अलीगढ़ में अजय राय, विवेक बंसल, नसीमुद्दीन सिद्दीकी व अन्य कांग्रेस नेता।

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। Aligarh News: कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अजय राय ने सोमवार को भाजपा की केंद्र सरकार पर हमला बोला। कहा, देश में संविधान खत्म करने वाली सरकार चल रही है। इसके गलत मंसूबे कांग्रेस पूरे नहीं होने देगी। इसे लेकर राहुल गांधी निरंतर अभियान चलाए हुए हैं। लोगों को जागरूक करने के लिए प्रदेश के 10 जिलों में संविधान बचाओ संकल्प सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है।

जीटी रोड स्थित फार्च्यून होटल में प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने दावा किया कि विधानसभा के उप चुनाव में भाजपा सभी 10 सीटों पर हारेगी। गठबंधन सभी 10 सीटों पर जीत हासिल करेगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने खैर विधानसभा क्षेत्र समेत पांच सीटों पर लड़ने का प्रस्ताव भेजा है, जिस पर हाईकमान को निर्णय लेना है। सम्मेलन का मूल उद्देश्य संविधान को बचाना है। उपचुनाव की तैयारी भी साथ चल रही है।

कांग्रेस नहीं मांग रही सीटिंग सीट

एक सवाल के जवाब में अजय राय ने कहा कि हम सपा की कोई सीटिंग सीट नहीं मांग रहे। गठबंधन सीटों पर ही कांग्रेस ने दावेदारी की है। उन्होंने कहा कि हरियाणा किसानों, अग्निवीरों, सेना, भगवान, एथलीटों का प्रदेश है, जिसे भाजपा ने कुचलने का काम किया। महिलाओं और खिलाड़ियों को अपमानित किया। जनता ऊब चुकी है। हरियाणा और जम्मू कश्मीर में हमारी जीत पक्की है।

राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडेय ने कहा कि संविधान बचाने के लिए जनता कांग्रेस को मजबूत कर रही है। उप चुनाव में कांग्रेस जीत दर्ज करेगी।

चारू केन की अभी कांग्रेस में ज्वाइनिंग नहीं

खैर की बसपा की नेता चारू केन को कांग्रेस ज्वाइनिंग कराने पर प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि बहुत लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। महिला कांग्रेस ऑनलाइन सदस्यता दिला रही हैं। चारू केन की ज्वाइनिंग अभी नहीं हुई है। पहले प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुमोदन करेगी, इसके बाद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी से एप्रुवल होगा। इसके बाद ही ज्वाइनिंग होगी।

ये भी पढ़ेंः बदायूं में हिंदू बालिका से रेप: टॉफी का लालच देकर तारिक ने बच्ची को बुलाया, आक्रोशित भीड़ सड़क पर उतरी

ये भी पढ़ेंः UP Politics: करहल सीट पर सपा प्रत्याशी का सस्पेंस खत्म, प्रो. रामगोपाल ने सावर्जनिक रूप से घोषित किया नाम

पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रभारी विवेक बंसल, पूर्व प्रदेश महासचिव रूही जुबैरी आदि उपस्थित रहे।

खैर के कंचन फार्म हाउस में सम्मेलन आज

कांग्रेस के संविधान बचाओ संकल्प सम्मेलन का आयोजन मंगलवार को खैर के गोमत चौराहा स्थित कंचन फार्म हाउस में दोपहर 12 बजे से होगा। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए नसीमुद्दीन सिद्दीकी एक सप्ताह से यही डेरा डाले हुए हैं। पार्टी नेताओं के साथ लगातार बैठकों का दौर चला। खैर, चंडौस व टप्पल तक जनसंपर्क किया। दावेदारों को अधिक से अधिक भीड़ जुटाने का लक्ष्य दिया। सम्मेलन के लिए कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंकी हुई है। ऐसे में मंगलवार को सम्मेलन से कांग्रेस का उप चुनाव में भविष्य भी किसी हद तक तय हो जाएगा।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें