Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP School Holiday: यूपी के इन दो जिलों में बंद रहेंगे स्कूल, डीएम ने जारी किया आदेश

अलीगढ़ और हाथरस में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी के बाद हाई अलर्ट घोषित किया गया है। अलीगढ़ में गुरुवार को नर्सरी से 12वीं तक के स्कूल बंद रहेंगे जबकि हाथरस में 12वीं तक के विद्यालयों में 12 और 13 सितंबर का अवकाश घोषित किया गया है। मौसम विभाग ने बरसात और वज्रपात की भविष्यवाणी की है जिसके चलते सुरक्षा और बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की गई है।

By Jagran News Edited By: Shivam Yadav Updated: Wed, 11 Sep 2024 11:08 PM (IST)
Hero Image
अलीगढ़, हाथरस सहित अन्य जिलों में हाई अलर्ट घोषित किया गया है।

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। मौसम विभाग ने गुरुवार को भारी बरसात व वज्रपात की भविष्यवाणी की है। इसके चलते अलीगढ़, हाथरस सहित अन्य जिलों में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। 

अलीगढ़ के डीएम विशाख जी. ने गुरुवार को नर्सरी से 12वीं तक के सभी सरकारी व कान्वेंट स्कूल बंद रखने के आदेश दिए हैं। एएमयू के स्कूल भी बंद रहेंगे। 

वहीं, हाथरस में लगातार हो रही बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। तेज बारिश और वज्रपात की आशंका को देखते हुए 12वीं तक के विद्यालयों में 12 और 13 सितंबर का अवकाश घोषित किया गया है।

दरअसल, बुधवार को भी दिनभर बरसात हुई, इससे अधिकतम तापमान 4.8 डिग्री और न्यूनतम 3.2 डिग्री सेल्सियस गिर गया। शहर व देहात के कई क्षेत्रों में जलभराव के हालात बन गए। तेज हवा और बरसात से कुछ क्षेत्रों में धान की फसल गिर गई।

सुरक्षा व बचाव के लिए एडवाइजरी जारी

मौसम विज्ञान विभाग द्वारा चेतावनी के बाद अलीगढ़ डीएम ने सुरक्षा व बचाव के लिए एडवाइजरी जारी कर सुरक्षित रहने की अपील की है। एडवाइजरी में कहा है कि भारी बरसात व वज्रपात की दशा में पक्की छत के नीचे शरण लें। 

आस-पास सुरक्षित आश्रय स्थल न होने की स्थिति में दोनों पैरों की एड़ियों को आपस में जोड़कर पंजे के बल सिर झुकाकर उकड़ू होकर बैठ जाएं। कानों को हाथों से ढक लें। 

यदि वाहन से यात्रा कर रहे हों तो वाहन के सभी शीशे ऊपर कर वाहन में ही रहें। घरों में खिड़की, दरवाजे व बरामदों से दूर रहें। बिजली के उपकरणों या तार के संपर्क में आने से बचें। मजबूत इमारत या वाहन में शरण लें। खुले मैदान या ऊंचे स्थानों से दूर रहें।

इसका भी रखें ध्यान

  • पेड़ों के नीचे शरण न लें
  • बिजली व टेलीफोन के खंभों के नीचे शरण न लें। 
  • नल, फ्रिज व टेलीफोन आदि को न छुएं। 
  • धातु से बनी वस्तुओं को न छुएं। 
  • छतरी का प्रयोग न करें। फोन व टेलीविजन का प्रयोग न करें। 
  • खुले स्थानों में न रहें। 
  • पूर्व चेतावनी के दामिनी व सचेत एप का प्रयोग करें।

यह भी पढ़ें: मौलाना समेत 12 को उम्रकैद, चार को 10 वर्ष की सजा; मतांतरण कराने के मामले में ATS-NIA कोर्ट ने सुनाया फैसला

यह भी पढ़ें: सुलतानपुर डकैती में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, ढाई किलो सोना बरामद हुआ, साथ ही चार डकैत भी पकड़े

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें