Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

रामलीला में बुर्का पहनकर आई महिला, साथ में था देवर; लोगों को हुआ शक तो बुला ली पुलिस, फिर…

अलीगढ़ में रामलीला आयोजन के दौरान एक मुस्लिम महिला बुर्का पहनकर घुसी। लोगों ने चोरी का आरोप लगाया और उसे पकड़ लिया। पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की। महिला ने बताया कि वह घूमने के लिए घर से निकली थी और अपने देवर के साथ रामलीला देखने आई थी। पुलिस अभी भी महिला के उद्देश्य की जांच कर रही है।

By Jagran News Edited By: Shivam Yadav Updated: Wed, 09 Oct 2024 01:00 AM (IST)
Hero Image
पुलिस महिला से पूछताछ कर रही थी कि वह किस उद्देश्य से दाखिल हुई।

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। अचलताल स्थित ग्राउंड में रामलीला के दौरान मंगलवार रात को एक मुस्लिम महिला घुस गई। उसने बुर्का पहन रखा था। लोगों ने चोरी का आरोप लगाकर उसे पकड़ लिया। कमेटी के पदाधिकारी भी इकट्ठा हो गए, जिसके बाद महिला को पुलिस के हवाले कर दिया गया। देर रात तक पुलिस महिला से पूछताछ कर रही थी कि वह किस उद्देश्य से दाखिल हुई।

लंका दहन मंचन के दौरान पकड़ा

घटना रात करीब सवा 11 बजे हुई। मंगलवार को लंका दहन का मंचन हो रहा था। लीला खत्म होने वाली थी। तभी कुछ लोग उठकर बाहर निकलने लगे। इसी दौरान बुर्का पहने महिला दिख गई। लोगों ने उसे रोक लिया। आरोप लगाया कि वह रामलीला देखने आए लोगों का सामान चोरी कर रही थी। 

लोगों ने इसका विरोध करते हुए कहा कि मुस्लिम महिला यहां कैसे दाखिल हो गई। वहां भीड़ जुट गई। चूंकि तब तक रामलीला खत्म हो चुकी थी तो कमेटी के पदाधिकारी आ गए, जिन्होंने अधिकारियों को सूचना दे दी। 

देवर के साथ घूमने आई थी

सीओ द्वितीय राकेश सिसोदिया, गांधीपार्क थाना प्रभारी शिवप्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और महिला को हिरासत में लेकर थाने भिजवा दिया। पूछताछ में पता चला कि महिला रोरावर क्षेत्र में किराये के मकान में रहती है। उसने बताया कि वह घूमने के लिए घर से निकली थी। साथ में देवर भी था। उसी के साथ वह रामलीला मैदान में घुसी और वहां बैठ गई। 

चर्चा ये भी थी महिला के साथ एक और महिला थी, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई। एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि बुर्का पहने महिला के रामलीला मैदान में घुसने की जानकारी मिली थी। अभी कुछ स्पष्ट नहीं है। महिला से पूछताछ की जा रही है कि वह किस उद्देश्य से वहां पहुंची। कोई तहरीर नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें: UP News: वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए एससी-एसटी वर्ग की समस्या का करें समाधान, सीएम योगी ने दिए निर्देश

यह भी पढ़ें: सरकारी पैसों के लिए भाई-बहन ने की शादी? सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट की सच्चाई

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें