Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

महिला 11 घंटे से पानी में पड़ी थी, लोगों ने सोचा नशे में होगी… पास जाकर देखा तो सामने आई अब्दुल की करतूत

अलीगढ़ में एक महिला को उसके प्रेमी ने गोली मार दी। घटना बुधवार रात को सीडीएफ चर्च के पास हुई। महिला करीब 11 घंटे तक लहूलुहान हालत में पड़ी रही। गुरुवार सुबह एक राहगीर ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद उसे जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पुलिस ने प्रेमी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया है और उसकी तलाश की जा रही है।

By Shailendra SinghEdited By: Shivam Yadav Updated: Fri, 27 Sep 2024 04:12 PM (IST)
Hero Image
जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती सानिया। जागरण। (महिला को गोली मारकर प्रेमी फरार, 11 घंटे तड़पती रही)

संवाद सूत्र, अलीगढ़। सीडीएफ चर्च के पास बुधवार रात को एक महिला को उसके प्रेमी ने गोली मार दी। आरोपी उसे तड़पता हुआ छोड़कर फरार हो गया। करीब 11 घंटे तक महिला लहूलुहान हालत में पड़ी रही। 

गुरुवार सुबह एक राहगीर की सूचना पर पुलिस ने उसे जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। गोली उसके कमर में लगी है। पुलिस ने प्रेमी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

यह है पूरा मामला

महिला 15 दिन पहले ससुराल से चली गई थी। गुरुवार सुबह करीब आठ बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला चर्च के पास पानी में पड़ी है। अंदेशा जताया गया कि वह नशे की हालत में है। पुलिस पहुंची तो युवती के गोली लगी हुई थी। वह कुछ भी बताने में असमर्थ थी। उसे मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया। 

पूछताछ में पता चला कि महिला का नाम जमालपुर की सानिया है। वह शादीशुदा है। पुलिस ने उसके पति जीवनगढ़ गली नंबर एक के शोएब को जानकारी दी। 

शोएब ने तहरीर देकर कहा कि छह माह पहले उसका निकाह सानिया से हुआ था। 15 दिन पहले अपनी सहेली मुस्कान के साथ चली गई थी। अब अचानक उसके गोली लगने की जानकारी मिली है। 

पत्नी ने बताया कि बुधवार को अब्दुल वाजिद नाम के युवक के साथ वह एक होटल में गई थी। वहां अब्दुल उससे नाराज हो गया। इसके बाद बहला-फुसलाकर उसे स्कूटी से चर्च के पास ले गया। रात करीब नौ बजे उसे गोली मार दी। 

महिला ने अपने बयानों में बताया है कि अब्दुल वाजिद नाम के प्रेमी ने उसे गोली मारी है। वह रात में पानी में पड़ी थी। सुबह जानकारी मिलने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला के पूरी तरह होश में आने पर विस्तृत बयान लिए जाएंगे। शोएब की तहरीर पर अब्दुल वाजिद के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। उसकी तलाश की जा रही है।

-मृगांक शेखर पाठक, एसपी सिटी

यह भी पढ़ें: स्कूल में बच्चे को करंट लगाने की मिली थी सूचना, BSA की जांच में झूठी पाई गई शिकायत... मगर हो गया एक नया खुलासा

यह भी पढ़ें: अफसरों को ‘माननीय’ कहने का ब‍िफरा इलाहाबाद हाई कोर्ट, सरकार से पूछा- क्या कोई ‘प्रोटोकाल’ है

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें