Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Mahakumbh 2025: महाकुंभ के पहले शहर में लगाए जाएंगे 1300 CCTV कैमरे, 70 करोड़ रुपये से ज्यादा होगा खर्च

स्मार्ट सिटी योजना के तहत अलग-अलग हिस्सों मेें 1300 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। कैमरा लगाने वाले स्थानों का सर्वे शुरू हो गया है। यह सीसीटीवी कैमरा इंट्रीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर (आइ ट्रिपल सी) से जोड़ा जाएगा। इसमें 70 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किया जाएगा।

By birendra dwivediEdited By: Ankur TripathiUpdated: Tue, 08 Nov 2022 06:40 AM (IST)
Hero Image
स्मार्ट सिटी योजना के तहत अलग-अलग हिस्सों मेें 1300 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। महाकुंभ-2025 के पहले शहर की सुरक्षा व्यवस्था हाई-फाई की जाएगी। स्मार्ट सिटी योजना के तहत अलग-अलग हिस्सों मेें 1300 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। कैमरा लगाने वाले स्थानों का सर्वे शुरू हो गया है। ये सीसीटीवी कैमरे इंट्रीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर (आइ ट्रिपल सी) से जोड़े जाएंगे। इसमें 70 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किया जाएगा।

इसी साल कैमरे लगाने का काम हो जाएगा शुरू

आइ ट्रिपल सी योजना के फेज टू के तहत यह कैमरे लगाए जाएंगे। हाई फ्रीक्वेंसी वाले सीसीटीवी कैमरे से शहर के अलग-अलग हिस्सों की मानीटरिंग की जाएगी। इन कैमरों की मानीटरिंग के लिए आई ट्रिपल सी की स्थापना की जाएगी। अब यह सेंटर सिविल लाइंस एरिया में बनाया जाएगा या फिर जिलाधिकारी कार्यालय के आसपास इस पर निर्णय जल्द होगा। चालू वित्तीय वर्ष में कैमरे लगाने का काम शुरू हो जाएगा।

विस्तारित क्षेत्रों में लगेंगे चार सौ से अधिक कैमरे

शहरी सीमा का विस्तार करके 20 वार्ड नए बनाए गए हैं। इसके तहत 97 ग्रामसभाओं को नगर निगम में शामिल किया गया है। नगर निगम के विस्तारित क्षेत्रों में भी चार सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। यह कैमरे उन क्षेत्रों के प्रमुख चौराहों ओर सड़कों के किनारे लगाए जाएंगे।

नगर आयुक्त का है कहना

स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर के अलग-अलग हिस्सों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। सभी कैमरे महाकुंभ से पहले लगा दिए जाएंगे।

-चंद्रमोहन गर्ग, नगर आयुक्त, सीईओ स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट प्रा.लि.

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें