Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

WPL Auction: महिला प्रीमियर लीग में प्रयागराज की इन 2 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, मुंबई में होंगे मैच

महिला प्रीमियर लीग में दोनों की पहली पसंद तो लखनऊ है लेकिन दिल्ली मुंबई अहमदाबाद या बेंगलुरु किसी भी टीम द्वारा खरीदे जाने पर यह अपना जौहर मैदान पर दिखाएंगी। अंडर 19 महिला विश्व कप जीतकर लौटी फलक नाज का बेस प्राइज 10 लाख रुपये है।

By amarish kumarEdited By: Shivam YadavUpdated: Mon, 13 Feb 2023 12:21 AM (IST)
Hero Image
2019 में अंडर-23 और मौजूदा समय में यूपी सीनियर महिला टीम में शामिल हैं।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता: पहली बार होने जा रहे महिला आईपीएल में प्रयागराज की भी दो बेटियों पर नजर होगी। आज दोपहर ढाई बजे से मुंबई में होने वाली नीलामी सूची में शामिल की गई प्रयागराज की दायें हाथ की तेज गेंदबाज व आक्रामक बल्लेबाज फलक नाज और विकेटकीपर बल्लेबाज शिप्रा गिरी दोनों के किसी न किसी टीम में खरीदे जाने की संभावना है। 

चार से 26 मार्च तक होने वाले आईपीएल में दोनों की पहली पसंद तो लखनऊ है लेकिन, दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद या बेंगलुरु किसी भी टीम द्वारा खरीदे जाने पर यह अपना जौहर मैदान पर दिखाएंगी। अंडर 19 महिला विश्व कप जीतकर लौटी फलक नाज का बेस प्राइज 10 लाख रुपये है। जबकि यूपी महिला सीनियर टीम में शामिल शिप्रा गिरी को 40 लाख रुपये की बेस प्राइज के साथ सूचीबद्ध हैं। इनके कोच अजय यादव बताते हैं कि दोनों को हर टीम अपने साथ जोड़ना चाहेगी। यह हमारे लिए गर्व का विषय है।

शिप्रा ने टेनिस बाल से शुरू किया था सफर

शिप्रा पहले टेनिस बाल से अपने भाई के साथ क्रिकेट खेलती थी । 2015 में क्रिकेट का प्रशिक्षण लेना शुरू किया। आल इंडिया टैलेंट सर्च क्रिकेट टूर्नामेंट में शिप्रा ने 145 और 112 रनों की दो शतकीय पारियां खेली थी। 2018 में शिप्रा अंडर-19 यूपी टीम में शामिल हुई। 2019 में अंडर-23 और मौजूदा समय में यूपी सीनियर महिला टीम में शामिल हैं।

अंडर 19 विश्वकप जीतकर लौटी हैं फलक

फलक नाज ने 12 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया था। हर दिन 10-12 घंटे प्रैक्टिस करने वाली फलक अपनी तेज गेंद और मध्यक्रम में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जानी जाती है।महिला अंडर 19 विश्वकप विजेता भारतीय टीम की वह सदस्य थी। फलक अंडर-19 महिला T20 क्वाड्रेंगुलर क्रिकेट सीरीज, न्यूजीलैंड द्विपक्षीय सीरीज में भी खेल चुकी हैं।