Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

भाजपा काशी क्षेत्र के अध्‍यक्ष बोले- सेवा के क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कायम की मिसाल

भाजपा काशी क्षेत्र अध्‍यक्ष बोले कि अपने सेवा कार्य से कार्यकर्ताओं ने पूरी दुनिया में मिसाल कायम की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में हमें सशक्त नेतृत्व मिला है। इसके बल पर 130 करोड़ की आबादी वाला हमारा देश वैश्विक महामारी पर काबू पाने में सफल हो रहा है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Updated: Fri, 02 Jul 2021 01:26 PM (IST)
Hero Image
भारतीय जनता पार्टी प्रयागराज महानगर इकाई ने 'कोविड'चुनौतियों का सामना' विषयक वेबिनार का आयोजन किया।

प्रयागराज, जेएनएन। भाजपा महानगर इकाई की ओर से 'कोविड- चुनौतियों का सामना' विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष एवं मुख्य वक्ता महेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा की सोच में ही सेवा है। इस दल के कार्यकर्ताओं ने वैश्विक महामारी कोरोना के दौर में जिस प्रकार से सेवा ही संगठन की अवधारणा को लेकर जरूरतमंदों की सेवा की है वह अनुकरणीय है।

उन्‍होंने कहा कि अपने सेवा कार्य से कार्यकर्ताओं ने पूरी दुनिया में मिसाल कायम की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में हमें सशक्त नेतृत्व मिला है। इसके बल पर 130 करोड़ की आबादी वाला हमारा देश वैश्विक महामारी पर काबू पाने में सफल हो रहा है। उन्हीं के नेतृत्व में भारत पूरे विश्व में सबसे पहले कोरोना वैक्सीन बनाने में सफल रहा। अब जन-जन तक वैक्सीनेशन कराने की प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा है। केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा चिकित्सा के बुनियादी ढांचा का विस्तार किया जा रहा है। दवाओं का भी उत्पादन बढ़ाया जा रहा है। इस बार स्वास्थ्य बजट को इतिहास में पहली बार बढ़ाने का काम किया गया। कोविड-19 के भयानक दौर में लोगों तक ऑक्सीजन, वेंटिलेटर और जरूरतमंद आवश्यक उपकरणों को पहुंचाने के लिए कार्य किए गए। इसके कारण हम आज कोरोना पर काबू पा सके।

भाजपा नेता बोले कि योगी सरकार ने कोरोना से बच्चों का जीवन खतरे में न पड़े इसके लिए हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं रद करने का साहसिक निर्णय लिया। गरीबों तक मुफ्त राशन मुहैया कराया। इस वैश्विक महामारी से लोगों को बचाने के लिए हमारा देश विश्व के लिए आज मॉडल बना हुआ है। दूसरी तरफ विपक्ष कुचक्र रच कर टीकाकरण को लेकर भ्रम फैलाने का कार्य कर रहा है। जिन राज्यों में उनकी सरकार है वहां पर वैक्सीन नष्ट कर केंद्र सरकार को बदनाम करने के लिए लोगों की जान से खेलने का कार्य किए जा रहे। इतना ही नहीं ऑक्सीजन होते हुए भी ऑक्सीजन जरूरतमंदों तक नहीं दी गई।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि इस वैश्विक महामारी में जितने भी कार्य केंद्र एवं प्रदेश सरकार के द्वारा लोगों को राहत पहुंचाने के लिए किए गए उसकी चर्चा जन जन तक पहुंचाने का कार्य करें। बैठक का संचालन रमेश चंद्र पासी ने किया। इस दौरान यश विक्रम त्रिपाठी, कुंज बिहारी मिश्रा, शशि वार्ष्णेय, डॉक्टर कीर्तिका अग्रवाल, शैलेश पांडेय, देवेश सिंह, राजेश केसरवानी, राजू पाठक, विवेक अग्रवाल, गिरिजेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर