Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Allahabad University का केंद्रीय पुस्तकालय अब अवकाश के दिन भी खुलेगा

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में कोरोना काल से पुस्तकालय बंद चल रहा था। इससे छात्र-छात्राओं की पढ़ाई बाधित हो रही थी। छात्रों ने सोमवार को पुस्तकालय के सामने प्रदर्शन किया। इसके बाद पुस्तकालय के अध्यक्ष डा. बीके सिंह को ज्ञापन सौंपकर पुस्तकालय 24 घंटे खोले जाने की मांग की।

By Ankur TripathiEdited By: Updated: Wed, 30 Mar 2022 06:50 AM (IST)
Hero Image
विश्वविद्यालय का केंद्रीय पुस्तकालय अब अवकाश के दिन भी खुला रहेगा।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। इलाहाबाद विश्वविद्यालय का केंद्रीय पुस्तकालय अब अवकाश के दिन भी खुला रहेगा। छात्रों की मांग पर कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव ने यह अहम निर्णय लिया है। इसके लिए समयावधि भी तय कर दी गई है। छात्रों ने पुस्तकालय नहीं खुलने पर आंदोलन की चेतावनी दी थी। इसके बाद मंगलवार को यह निर्णय लिया गया।

छात्रों की मांग पर कुलपति ने पुस्तकालय खोलने को दी हरी झंडी

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में कोरोना काल से पुस्तकालय बंद चल रहा था। इससे छात्र-छात्राओं की पढ़ाई बाधित हो रही थी। छात्रों ने सोमवार को पुस्तकालय के सामने प्रदर्शन किया। इसके बाद पुस्तकालय के अध्यक्ष डा. बीके सिंह को ज्ञापन सौंपकर पुस्तकालय 24 घंटे खोले जाने की मांग की। प्रकरण कुलपति के समक्ष रखा गया। अब कुलपति ने इसे मंजूरी भी दे दी।

सोमवार से शनिवार तक सुबह आठ से रात नौ बजे तक समयावधि

पुस्तकालयाध्यक्ष ने बताया कि सोमवार से शनिवार तक सुबह आठ से रात नौ बजे तक छात्रों के लिए पुस्तकालय खुला रहेगा। जबकि, शनिवार और अवकाश के दिन सुबह 10 से शाम छह बजे तक पुस्तकालय खोले जाने का निर्णय लिया गया है। नोटिफिकेशन में यह भी स्पष्ट किया गया है कि गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस, होली, ईद-उल-फितर, महात्मा गांधी की जन्मतिथि, विजयदशमी, दीपावली और क्रिसमस पर पुस्तकालय पूरी तरह से बंद रहेगा।