Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

अंग्रेजों के जमाने का Curzon Bridge आठ करोड़ में बिका, प्रयागराज का 117 वर्ष पुराना पुल हेरिटेज प्रापर्टी बना

मंडलायुक्त संजय कुमार गोयल ने बताया कि कर्जन ब्रिज के लिए लगभग आठ करोड़ रुपये शासन की ओर से रेलवे को दिया जाएगा। रेलवे ने पुल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किए जाने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) दे दिया है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Updated: Tue, 12 Jul 2022 07:55 AM (IST)
Hero Image
प्रयागराज में ब्रिटिश शासन का कर्जन ब्रिज अब हेरिटेज प्रापर्टी बनेगा। रेलवे ने पर्यटन विभाग को सौंप दिया है।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। प्रयागराज जिले में अंग्रेजी शासनकाल में बना कर्जन ब्रिज Curzon Bridgeअपने आप में इतिहास समेटे है। लगभग 117 वर्ष पुराने इस पुल का अस्तित्व अगले कई वर्षों तक बरकरार रहेगा। यह जल्द ही प्रयागराज के बेस्ट हेरिटेज प्लेस बनेगा। पुल पर गंगा संग्रहालय बनेगा। इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए सभी बाधाएं दूर हो गईं। रेलवे ने इस पुल को आठ करोड़ रुपये में पर्यटन विभाग को दिया है।

उत्तर प्रदेश शासन यह धनराशि देगा।

आइआइटी रुड़की के विशेषज्ञ सात दिनों तक परखेंगे कर्जन ब्रिज की मजबूती : दैनिक जागरण ने इस पुल की उपयोगिता को बनाए रखने के लिए सबसे पहले समाचारीय अभियान चलाया था। आइआइटी रुड़की के दो विशेषज्ञों ने कर्नन ब्रिज की बीयरिंग क्षमता परख रहे हैं। विशेषज्ञ सात दिन तक ब्रिज की मजबूती का आकलन करेंगे। दोनों एक्सपर्ट ने क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अपराजिता सिंह के साथ पुल के बारे में जानकारी ली। इसके बाद मौके पर जाकर पुल की क्षमता, मजबूती के लिए सर्वे शुरू किया।

कर्जन ब्रिज से जुड़ी खास बातें

-रेलवे को शासन देगा धन, पर्यटन विभाग को मिला अनापत्ति प्रमाण पत्र

-आइआइटी रुड़की के विशेषज्ञों ने इस प्राचीन पुल का शुरू किया सर्वे

-25 करोड़ रुपये की लागत से ब्रिज पर बनेगा गंगा नदी संग्रहालय

-117 वर्ष पुराने इस पुल का सात दिन सर्वे करेगी विशेषज्ञों की टीम

पुल के बदले रेलवे को आठ करोड़ रुपये शासन देगा : मंडलायुक्त संजय कुमार गोयल ने बताया कि कर्जन ब्रिज के लिए लगभग आठ करोड़ रुपये शासन की ओर से रेलवे को दिया जाएगा। रेलवे ने पुल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किए जाने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) दे दिया है।

पर्यटन स्‍थल बनेगा कर्जन ब्रिज : मंडलायुक्‍त ने बताया कि कर्जन ब्रिज को लगभग 25.5 करोड़ रुपये की लागत से पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। पुल पर गंगा संग्रहालय बनेगा, जिसमें गंगा के उद्गम स्थल गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक की यात्रा को डिजिटल माध्यम से दर्शाया जाएगा। इस रिवर म्यूजियम में यमुना, नर्मदा, ब्रह्मïपुत्र व सरयू नदी के बारे में भी वृहद जानकारी होगी। इसके अलावा आर्ट गैलरी, ओपेन रेस्टोरेंट, सेल्फी प्वाइंट से लेकर अन्य टूरिज्म प्वाइंट विकसित किया जाएगा। यह कार्य महाकुंभ-2025 के पहले पूरा करने का लक्ष्य है।

क्‍या कहते हैं कमिश्‍नर : मंडलायुक्‍त संजय कुमार गाेयल ने बताय कि रिवर म्यूजियम, आर्ट गैलरी बनाकर कर्जन ब्रिज को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। रेलवे ने अनापत्ति प्रमाण दे दिया है। इसके लिए आठ करोड़ रुपये रेलवे को शासन देगा।