Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Dengue in Prayagraj: डेंगू का प्रकोप जारी, 24 घंटे में 26 नए मरीज मिले, बुखार से तीन की मौत भी हुई

Dengue in Prayagraj एक ओर प्रयागराज में डेंगू और बुखार का प्रकोप फैला है। डेंगू के रोज मरीज मिल रहे हैं और बुखार से मौतें भी हो रही हैं। इसके बाद भी प्रयागराज के स्वास्थ्य विभाग का दावा अब भी है कि बीमारी का प्रभाव कम हो रहा है।

By Jagran NewsEdited By: Brijesh SrivastavaUpdated: Fri, 11 Nov 2022 10:39 AM (IST)
Hero Image
प्रयागराज जिले में डेंगू का प्रकोप जारी है। नए मरीज मिल रहे हैं और बुखार से मौतें भी हो रही।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। डेंगू मच्‍छरों का प्रकोप प्रयागराज में कम होने का नाम नहीं ले रहा है। जिले में पिछले 24 घंटे में कई डेंगू के नए मरीज मिले। बुखार से मरने वालों की संख्‍या भी बढ़ रही है। एक ही दिन में तीन लोगों की बुखार से मौत हो गई। डेंगू से बचने के लिए तैयारियां काम नहीं आ रही है।

एक ही गांव में दो मौतें : उरूवा विकासखंड अंतर्गत रामनगर गांव के अधिकांश घरों में लोग बीमार हैं। इस गांव के 52 वर्षीय अशोक केशरी और 40 वर्षीय पिंटू केशरी की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस गांव के लोगों में दहशत है। क्योंकि चार दिन पहले ही रीशू शर्मा 38 वर्ष, की डेंगू से मौत हो गई थी। सप्ताह भर रामनगर के ही 18 वर्षीय युवक की भी जान जा चुकी है। ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि नीरज यादव ने बताया कि कई लोग अब भी बीमार हैं।

फागिंग के निर्देश : रामनगर में डेंगू फैलने की सूचना मिली है। फागिंग और एंटी लार्वा छिड़काव का निर्देश दिया गया है। स्वास्थ्य टीमें भी लगा दी गईं हैं जो गांव में लोगों का परीक्षण कर आवश्यकतानुसार दवाएं देेगीं। विनोद कुमार पांडेय, एसडीएम मेजा

बुखार से भाजपा नेता की मौत : बुखार के चलते सहसों में भाजपा के स्थानीय नेता अशोक कुमार तिवारी की मौत हो गई। बसमहुआ गांव निवासी अशोक कुमार 49 वर्ष के थे। एक सप्ताह से उन्हें बुखार आ रहा था। जांच कराई तो डेंगू की पुष्टि हुई। प्लेटलेट भी काफी कम था। स्वजन ने उन्हें शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज में कोई सुधार नहीं दिखा तो दिल्ली ले गए। दिल्ली के एक अस्पताल में मौत हुई। निधन की सूचना आई तो घर में कोहराम मच गया। उनकी पत्नी पूर्व जिला पंचायत सदस्य गीता तिवारी, पुत्र शास्वत, पुत्री विधि सहित स्वजन का रो रोकर बुरा हाल है। देर शाम शव घर लाया गया तो ग्रामीण भी बिलख पड़े।

स्‍वास्‍थ्‍य विभाग का क्‍या है दावा : प्रयागराज के स्वास्थ्य विभाग का दावा अब भी है कि बीमारी का प्रभाव कम हो रहा है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. नानक सरन ने तेज बहादुर सप्रू चिकित्सालय यानी बेली अस्पताल के डेंगू वार्ड का निरीक्षण किया। वहां मरीज उन्हें मच्छरदानी में मिले। चिकित्साधीक्षक डा. एमके अखौरी ने मरीजों की स्थिति से अवगत कराया। हालांकि वार्ड में डा. नानक सरन को खामियां नहीं मिलीं।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर