Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Diwali 2022: दीपावली बाजार में होम डेकोरेट आइटम, पढ़ें प्रयागराज में कहां मिलेंगे सस्‍ते व टिकाऊ सामान

Diwali 2022 प्रयागराज में वैसे तो कई इलाकों में दीपावली के बाजार सजे हैं। प्रमुख बाजारों की बात करें तो चौक कटरा सिविल लाइंस कोठापारचा में अच्‍छे रेंज और वाजिब दाम पर डेकोरेशन के आइटम आपको मिल जाएंगे। यहां आफर भी मिल रहा है।

By Jagran NewsEdited By: Brijesh SrivastavaUpdated: Wed, 19 Oct 2022 04:16 PM (IST)
Hero Image
Diwali 2022 घरों के सजावट के लिए तरह-तरह के आइटम प्रयागराज के बाजार में उपलब्‍ध है।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। दीपावली पर्व की तैयारियां तेज हैं। घरों को सजाने के लिए तरह-तरह के आइटम बाजार में हें। आकर्षक पर्दे, सोफा कवर, डोर मेट के साथ ही कर्टन क्लाथ, आफिस चेयर, डोरमेट, वर्टिकल रोलर, ब्लाइडस की विशाल रेंज उपलब्ध है। आनलाइन बाजार में भी घरों को सजाने के लिए तमाम उत्पाद है। ग्राहकों को लुभाने के लिए दुकानदार आफरों का भी सहारा ले रहे हैं। कुछ दुकानों पर खरीदारी पर छूट दी जा रही है तो कुछ ने लकी ड्रा की व्यवस्था कर रखी है।

घर सजाने के सामान से सजा बाजार, आफर भी : दीपावली का पर्व करीब है। उसे देखते हुए घरों को सजाने का क्रम शुरू हो गया है। पेंटिंग के साथ घरों के लिए मैचिंग पर्दे, डोरमेट व सोफे के कवर की खरीदारी हो रही। धनतेरस तक होम डेकोर बाजार के और उठने की उम्मीद जताई जा रही है। बाजार में कर्टन क्लाथ, आफिस चेयर, डोरमेट, वर्टिकल रोलर, ब्लाइडस की विशाल रेंज उपलब्ध है। वहीं, आनलाइन बाजार में घरों को सजाने के लिए तमाम उत्पाद मौजूद है। ग्राहकों को लुभाने के लिए दुकानदार आफरों का भी सहारा ले रहे हैं। कुछ दुकानों पर खरीदारी पर छूट दी जा रही है, तो कुछ ने लकी ड्रा की व्यवस्था कर रखी है।

कहां करें खरीदारी : प्रयागराज में यूं तो कई इलाकों में दीपावली के बाजार सजे हैं। प्रमुख बाजारों की बात करें तो चौक, कटरा, सिविल लाइंस, कोठापारचा में अच्‍छे रेंज और वाजिब दाम पर डेकोरेशन के आइटम आपको मिल जाएंगे। यहां आफर भी मिल रहा है।

क्‍या कहते हैं कारोबारी : होम डेकोरेट आइटम का कारोबार करने वालों के अनुसार बाजार में लोग तरह-तरह के आइटम की मांग कर रहे हैं। फ्रेश गद्दे, सुप्रीम फर्नीचर, रोलर ब्लाइंड वालपेपर, पर्दे, सोफे का कपड़े, फाम, सीट, वुडन फ्लोरिंग, रिमोट के पर्दे, कारपेट, एविन्स, कर्टन राड्स, पोस्टर, पीवीसी फ्लोरिंग, रिवाल्विंग चेयर, वेनेसिंग एवं वर्टिकल, पायदान आदि बाजार में उपलब्ध है। हर खरीद पर उपहार की व्यवस्था है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें