Move to Jagran APP

Greater Noida : महज 500 रुपये के विवाद में चाकू से हमला कर दोस्त को उतार दिया मौत के घाट

पुलिस ने बताया कि मूल रूप से बदायूं का रहने वाले राम अवतार और महाराष्ट्र का रहने वाले विजय खेड़ा चौगनपुर गांव में किराये पर रहते थे। दोनों पेंटिंग का काम करते थे। विजय के राम अवतार पर पांच सौ रुपये बकाया थे।

By Jagran NewsEdited By: Mohammed AmmarUpdated: Fri, 10 Mar 2023 10:08 PM (IST)
Hero Image
Greater Noida : महज 500 रुपये के विवाद में चाकू से हमला कर दोस्त की हत्या

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : ईकोटेक तीन कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति ने चाकू से हमला कर दोस्त की जान ले ली। दोनों के बीच विवाद का कारण महज पांच सौ रुपये का था। आरोपित ने होली के दिन दोस्त से बकाया पांच सौ रुपये मांगा था। इन्कार पर चाकू से हमला कर दिया था। पीड़ित को उपचार के लिए दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि मूल रूप से बदायूं का रहने वाले राम अवतार और महाराष्ट्र का रहने वाले विजय खेड़ा चौगनपुर गांव में किराये पर रहते थे। दोनों पेंटिंग का काम करते थे। विजय के राम अवतार पर पांच सौ रुपये बकाया थे। यह पैसे लेने के लिए विजय होली के दिन शराब के नशे में राम अवतार के घर पहुंचा था। पैसा मांगने पर राम अवतार ने एक-दो दिन बाद लेने के लिए कहा।

इस बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद में विजय ने राम अवतार पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद विजय मौके से फरार हो गया। आस-पास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। लोगों की मदद से पुलिस ने घायल को बिसरख के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया था।

हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी सुनील दत्त का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपित विजय के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपित की तलाश में दबिश दी जा रही है।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।