Move to Jagran APP

बेसहारा गायों काे पालने वालों को हर महीने मिलेंगे 900 रुपये, जानें पशुपालन विभाग की योजना

इस योजना के तहत गोशाला से एक किसान चार गाय अपने घर ले जा कर पाल सकते हैं। इसके लिए उन्हें 3600 रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा। पिछले वर्ष योजना के तहत जिले में 2868 गायों को देने का लक्ष्य निर्धारित था। इस वर्ष लक्ष्य बढ़ाकर 5095 कर दिया गया है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Updated: Sun, 20 Feb 2022 10:10 AM (IST)
Hero Image
एक किसान चार गायों को एक साथ घर ले जाकर पाल सकते हैं। पशुपालन विभाग की योजना है।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। पशु प्रेमियों के लिए अच्‍छी खबर है। निस्‍वार्थ भाव से कई ऐसे भी लोग हैं जो पूज्‍य गाय की सेवा करते हैं। किसान भी गाय का पालन करते हैं। किसान गोशालाओं से गायों को अपने घरों पर ले जाकर पालें। इसके लिए पशुपालन विभाग जागरुकता अभियान चलाएगा। प्रयागराज में किसानों को जागरूक करने केे लिए शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के लिए स्पेशल टीम गठित की जाएगी। घर पर गाय ले जाकर पालने वाले किसानों को आ‍र्थिक सहायता भी दी जाएगी। एक गाय के लिए 900 रुपये प्रति माह दिया जाएगा।

इस वर्ष गायों का लक्ष्‍य बढ़ाकर 5095 कर दिया गया है

गोशालाओं में बेसहारा गायों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रदेश सरकार की ओर से मुख्यमंत्री सहभागिता योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत गोशाला से एक किसान चार गाय अपने घर ले जा कर पाल सकते हैं। इसके लिए उन्हें 3600 रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा। पिछले वर्ष योजना के तहत जिले में 2868 गायों को देने का लक्ष्य निर्धारित था। इस वर्ष लक्ष्य बढ़ाते हुए 5095 कर दिया गया है।

बोले, प्रयागराज के मुख्‍य पशु चिकित्‍साधिकारी

प्रयागराज के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाक्‍टर आरपी राय ने बताया कि गायों को घर ले जाकर पालने वाले किसानों को प्रति माह 900 रुपये के हिसाब से भुगतान किया जाएगा। योजना से जुडऩे के लिए किसानों को एक हलफनामा देना पड़ेगा। उसके बाद ही गाय उन्‍हें उपलब्ध करा दी जाएगी। जिले में 12 हजार से अधिक बेसहारा गोवंश गोशालाओं में हैं। प्रतिदिन तीन लाख रुपये से अधिक चारा पर खर्च आ रहा है। गोवंशों की सुरक्षा के लिए जिले में 123 गोशालाओं का संचालन किया जा रहा है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें