Move to Jagran APP

मुंगेर की पिस्टल की रहती है खूब डिमांड,मिलते हैं मनमाफिक दाम, हर जिले में फैला है गिरोह का जाल Prayagraj News

पूर्वी उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जिलों में गैंग के सदस्य हैं। सरगना प्रेम कुमार सिंह निवासी सीताकुंड डीह थाना मोफस्सिल जनपद मुंगेर बिहार ने पूरा नेटवर्क तैयार कर रखा था। हर जिले में उसने एक-दो अपराधियों को गिरोह में शामिल कर रखा था। पिस्टल इनको ही दिया जाता था।

By Rajneesh MishraEdited By: Updated: Thu, 25 Feb 2021 11:43 AM (IST)
Hero Image
मुंगेर की पिस्टल इतनी बढ़िया होती है कि इसकी डिमांड अधिक रहती है।

प्रयागराज,जेएनएन। सिविल लाइंस बस स्टेशन के पास पकड़े गए असलहा तस्कर ने एसटीएफ को बताया कि वह सिर्फ मुंगेर बिहार की ही पिस्टल अपराधियों को बेचता था। मुंगेर की पिस्टल इतनी बढ़िया होती है कि इसकी डिमांड अधिक रहती है। यह देखने में बेहद अच्छी लगती है। इससे किया गया फायर मिस नहीं होता है। फायरिंग करते समय इससे झटका भाी नहीं लगता है। इसलिए इसके मनमाफिक दाम मिलते हैं। एक पिस्टल की बिक्री करने दोगुना दाम मिलता था। जितनी की पिस्टल खरीदी जाती, उससे दोगुने दाम पर इसे बेचा जाता।

हर जिले में हैं गिरोह के सदस्य

पूर्वी उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जिलों में गैंग के सदस्य हैं। सरगना प्रेम कुमार सिंह निवासी सीताकुंड डीह थाना मोफस्सिल जनपद मुंगेर बिहार ने पूरा नेटवर्क तैयार कर रखा था। हर जिले में उसने एक-दो अपराधियों को गिरोह में शामिल कर रखा था। पिस्टल को लाकर इनको ही दिया जाता था। इसके बाद ये पिस्टलों को बेचते थे।

कई दिनों से तस्करों की मिल रही थी आहट

एसटीएफ को कई दिनों से असलहा तस्करों की जिले में आहट मिल रही थी। कई बार इनकी घेराबंदी की गई, लेकिन सफलता नहीं मिल रही थी। बुधवार को जब मुखबिर ने सटीक जानकारी दी तो सिविल लाइंस बस स्टेशन के पास से गुड्डू कुमार निवासी सीताकुंड डीह थाना मोफस्सिल जनपद मुंगेर बिहार को गिरफ्तार किया गया था। उसके पास से मिले बैग की तलाशी लेने पर चार पिस्टल और आठ मैगजीन बरामद की गई थी। उसने बताया कि वह इन असलहों को प्रतापगढ़ जनपद के संग्रामगढ़ क्षेत्र में रहने वाले वीरू पांडेय को बेचने के लिए लाया था। सरगना प्रेम कुमार

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।