Move to Jagran APP

GIC Prayagraj में बच्‍चों की बेहतर पढ़ाई को लेकर शिक्षकों संग अभिभावकों ने किया विमर्श

जीआइसी प्रयागराज में शिक्षक अभिभावक संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार सिंह को उपाध्यक्ष राम नारायण चौरसियों को अध्यक्ष जय प्रकाश रावत को कोषाध्यक्ष चुना गया। शिक्षक अभिभावक संघ की वार्षिक आम सभा में अभिभावकों व शिक्षकों ने विद्यार्थियों की बेहतरी पर चर्चा की।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Updated: Mon, 15 Aug 2022 02:58 PM (IST)
Hero Image
राजकीय इंटर कालेज प्रयागराज में शिक्षक-अभिभावक संघ के नए पदाधिकारी नामित किए गए।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। राजकीय इंटर कालेज प्रयागराज में शिक्षक अभिभावक संघ की वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। इसमें अभिभावक बच्चों की पढ़ाई में किस तरह सहयोगी बन सकते हैं, इस पर विमर्श किया गया। शिक्षकों को क्या सहयोग चाहिए, अभिभावकों ने यह भी पूछा। कोविड के बाद यह पहला मौका है जब इस तरह की बैठक की गई। सभी ने एक राय होकर बच्चों की पढ़ाई के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

शिक्षक-अभिभावक संघ के पदाधिकारी नामित : जीआइसी में शिक्षक अभिभावक संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार सिंह को उपाध्यक्ष, राम नारायण चौरसियों को अध्यक्ष, जय प्रकाश रावत को कोषाध्यक्ष चुना गया। डा. अब्दुल कादिर उप प्रधानाचार्य प्रथम पाली, बंशराज उप प्रधानाचार्य द्वितीय पाली भी इस कार्यकारिणी में शामिल हैं। मंत्री का दायित्व मनोज कुमार चौधरी को दिया गया है। सुनील कुमार सिंह, वेदराज पाल, रमेश चंद्र, अभिनव कुमार, संजीव कुमार श्रीवास्तव को भी कार्यकारिणी सदस्य नामित किया गया हे। सभी लोग मिलकर पाठन पाठन की प्रक्रिया को बेहतर बनाने में सहयोग करेंगे।

संस्कृत को जन भाषा बनाने में आमजन सहयोग दें : संस्कृत भाषा के प्रचार व प्रसार के लिए सभी संस्कृत विद्यालयों को संस्कृत सप्ताह मनाने का निर्देश दिया गया है। इसके लिए शोभायात्रा व प्रतिदिन संस्कृत भाषा में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। इसी निर्देश के अनुपालन में तीर्थराज सन्यासी संस्कृत उत्तर माध्यमिक विद्यालय नई झूंसी में भी संस्कृत सप्ताह महोत्सव मनाया जा रहा है।

संस्‍कृत जनभाषा बने, इसके लिए सभी को रुचि लेनी होगी : विद्यालय के प्रबंधक महंत स्वामी चिद्दानंद गिरि ने मां वाग्वादिनी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि संस्कृत को बढ़ावा देने के लिए यह आयोजन हो रहा है। शासन का यह प्रयास सराहनीय है। आम जन को भी इसमें रुचि लेनी चाहिए तभी संस्कृति जनभाषा बनेगी। कार्यक्रम में नमामि गंगे के सह संयोजक राजेश शर्मा ने भी संस्कृत को प्रचारित करने पर बल दिया। इस मौके पर कार्यवाहक प्रधानाचार्य पं. शिवदत्त मिश्र, ओंकार नाथ उपाध्याय, जयप्रकाश मिश्रा, संतोष कुमार कुशवाहा, पंकज सिंह आदि मौजूद रहे।

आर्यकन्या इंटर कालेज में पुस्तकालय का उद्घाटन : आर्यकन्या इंटर कालेज इंग्लिश मीडियम में महर्षि दयानंदद पुस्तकालाय का उद्घाटन हुआ। श्याम किशोर आर्य, सिद्धांत शास्त्री, पंकज जायसवाल इस मौके पर मुख्य अतिथि रहे। इस मौके पर प्रधानाचार्य जूही श्रीवास्तव ने सभी का स्वागत किया। इस दौरान आर्यकन्या डिग्री कालेज की प्रधानाचार्या डा. अर्चना पाठक, रमा सिंह, अर्चना जायसवाल, आकांक्षा जायसवाल, पूनम जायसवाल, सोमा आदि मौजूद रहीं।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें