Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

बिस्किट हो या शैंपू वजन घटा और दाम बढ़ा, कुछ ऐसी रही मंहगाई की मार, पढ़िए कैसे बढ़ी कीमत

एक तरफ दैनिक उपभोग की वस्तुओं की पैकिंग में वजन घटा दिया गया वहीं दूसरी तरफ दाम बढ़ाया दिए गए हैं। ग्राहकों की जेब पर कैंची चलाने का यह खेल बड़ी-बड़ी कंपनियां कर रही हैं। दो बड़े बिस्किट कंपनियों ने तो पैकिंग में ही बेईमानी कर दी।

By Ankur TripathiEdited By: Updated: Sat, 10 Sep 2022 07:05 AM (IST)
Hero Image
आमतौर पर सभी उपभोक्ता वस्तुओं के दाम में इजाफा कर दिया गया है

प्रयागराज, जेएनएन। एक तरफ दैनिक उपभोग की वस्तुओं की पैकिंग में वजन घटा दिया गया, वहीं दूसरी तरफ दाम बढ़ाया दिए गए हैं। ग्राहकों की जेब पर कैंची चलाने का यह खेल बड़ी-बड़ी कंपनियां कर रही हैं। दो बड़े बिस्किट कंपनियों ने तो पैकिंग में ही बेईमानी कर दी। यानी वजन घटने पर पैकेट का साइज छोटा न दिखे, इसके लिए बिस्किट को एक के ऊपर एक रखने के बजाय तिरछा रखना शुरू कर दिया है। लगातार बड़ी कंपनियों के द्वारा अपनाए जाने वाले इन तरीकों से आम लोगों के साथ ही दुकानदार भी परेशान है। पेश ही खेल को पेश करती जागरण कि यह रिपोर्ट....

शैंपू में सबसे ज्यादा खेल

शैंपू बनाने वाली कंपनियों ने सारे नियम कानून ताक पर रख दिए। अजीबो गरीब वजन के साथ ही रेट भी बढ़ा दिए। देश के सबसे बड़े ब्रांड्स में एक प्रीमियम शैंपू की पैकिंग 704 एमएल, 192.5 एमएल, 325 एमएल, 340 एमएल, 180 एमएल और 190 एमएल में आ रही है। इसी के साथ रेट भी एक साल में 40 फीसदी तक बढ़ा दिए हैं। ऐसे ही साबुन 100 ग्राम की जगह 75 ग्राम के रह गए और रेट 16 रुपये से बढ़कर 22 रुपये कर दिए।

नहीं बची दैनिक उपभोग की कोई वस्तु

आंखों में धूल झोंकने का यह फार्मूला दो-चार वस्तुओं पर नहीं बल्कि दैनिक दिनचर्या ये जुड़ी हर चीज में लागू हो रहा है। वजन कम करके कीमत बढ़ाने के इस फार्मूले से लागत बढ़े बिना मुनाफे में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। इसे सभी कंपनियों ने लागू कर दिया है। टूथपेस्ट, माउथ फ्रेशनर, साबुन, डिटर्जेंट, बिस्किट, दूध, दही, ब्रेड, शैंपू ऐसी कोई चीज नहीं बची जिनके रेट और वेट पर असर न पड़ा हो।

दो साल में 35 प्रतिशत तक महंगे हो गए प्रोडक्ट

दैनिक उपभोग की वस्तुओं में लगातार हो रही अप्रत्याशित वृद्धि से चीजें 35 प्रतिशत तक महंगी हो गई है। इसका सीधा असर लोगों की जेबों पर पड़ रहा है। कंपनियां लगातार माल में कटौती करने के साथ ही मुनाफे के लिए दाम में वृद्धि करती जा रही है। दुकानदारों के अनुसार रूस और यूक्रेन युद्ध के आड़ में कंपनियां मोटा मुनाफा कमा रही है।

उत्पाद          वजन 2020  कीमत      2022 वजन   2022 कीमत 

डिटर्जेंट केक  150 ग्राम    10 रुपये     130 ग्राम     10 रुपये

टूथपेस्ट          200 ग्राम     50 रुपये     175 ग्राम     63 रुपये

काफी पाउच   02 ग्राम      01 रुपये     1.3 ग्राम       02 रुपये

ब्रेड                500 ग्राम    25 रुपये     350 ग्राम      35 रुपये

कार्न फ्लैक्स    500 ग्राम    260 रुपये   450 ग्राम      350 रुपये

सूप पाउच       50 ग्राम     23 रुपये      41 ग्राम         34 रुपये

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर