Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर भक्ति की अलख जाएगा इस्कान, स्टाल पर यात्री खरीद सकेंगे धार्मिक पुस्तकें

। जंक्शन पर अब इस्कान भक्ति की अलख जगाता हुआ नजर आएगा। सोमवार को प्लेटफार्म छह पर इस्कान द्वारा आध्यात्मिक बुक स्टाल का उद्घाटन हुआ। यहां श्रीमद् भगवद गीता समेत सामाजिक व आध्यात्मिक पुस्तकें मिलेंगी। उद्घाटन सांसद रीता बहुगुणा जोशी व एनसीआर के महाप्रबंधक प्रमोद कुमार ने फीता काटकर किया।

By amarish kumarEdited By: Ankur TripathiUpdated: Mon, 10 Oct 2022 11:07 PM (IST)
Hero Image
सोमवार को प्लेटफार्म छह पर इस्कान द्वारा आध्यात्मिक बुक स्टाल का उद्घाटन हुआ।

प्रयागराज, जेएनएन। जंक्शन पर अब इस्कान भक्ति की अलख जगाता हुआ नजर आएगा। सोमवार को प्लेटफार्म छह पर इस्कान द्वारा आध्यात्मिक बुक स्टाल का उद्घाटन हुआ। यहां श्रीमद् भगवद गीता समेत सामाजिक व आध्यात्मिक पुस्तकें मिलेंगी। उद्घाटन सांसद रीता बहुगुणा जोशी व एनसीआर के महाप्रबंधक प्रमोद कुमार ने फीता काटकर किया।

अब धार्मिक संदेश और संस्कृति का प्रवाह जंक्शन पर भी होगा

उन्होंने कहा कि अब धार्मिक संदेश और संस्कृति का प्रवाह जंक्शन पर भी होगा। यह बहुत गौरवान्वित करने वाला क्षण हैं। इस स्टाल से यात्रियों में आध्यात्मिक चेतना प्रेरित होगी। आध्यात्मिक चर्चा एवं जिज्ञासाओं का उत्तर मिलेगा। कार्यक्रम में डीआरएम मोहित चंद्रा, पुण्डरीकाक्ष गोविंद दास, मुरली कृष्ण दास, अच्युत मोहन प्रभु, दीनदयाल प्रभु जी, भीमा प्रभु, देवकीनंदन प्रभु आदि मौजूद रहे।

श्रीराम बरात कमेटी के पदाधिकारियों को किया गया सम्मानित

प्रयागराज : बेनीगंज के बाबा शिशु शिक्षा मंदिर में श्रीराम बरात कमेटी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे दिग्विजय कुशवाहा व प्रदीप शर्मा ने कहा कि बेनीगंज मेले में कमेटी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने अपनी मेहनत से मेले को सफल बनाया। इस दौरान अजय कुमार पांडेय, प्रदीप सिंह, कौशल सिंह, राम बरात कमेटी भावापुर के एसपी श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। संचालन डा. कुलभूषण पांडेय ने किया।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें