Move to Jagran APP

Nehru Death Anniversary 2022: प्रयागराज के ऐतिहासिक आनंद भवन में प्रथम प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि

Nehru Death Anniversary 2022 प्रयागराज के ऐतिहासकि आनंद भवन में जुटे कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पंडित नेहरू विश्व शांति के प्रतीक होने के साथ ही गुट निरपेक्ष आंदोलन के प्रणेता थे। औद्योगीकरण और हरित क्रांति की मजबूत आधारशिला की उन्‍होंने नींव रखी थी।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Fri, 27 May 2022 02:25 PM (IST)Updated: Fri, 27 May 2022 02:25 PM (IST)
पंडित नेहरू की पुण्यतिथि पर प्रयागराज स्थित पैतृक आवास आनंद भवन में कांग्रेसियों ने उन्‍हें नमन किया।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 58 वीं पुण्यतिथि आज मनाई जा रही है। इस अवसर पर प्रयागराज के ऐतिहासिक आनंद भवन में जुटे कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उन्‍हें नमन किया। पं. नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर देश के निर्माण में उनके योगदान को याद किया गया, श्रद्धांजलि दी गई।

पंडित नेहरू गुट निरपेक्ष आंदोलन के प्रेणेता थे : आनंद भवन में जुटे कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पंडित नेहरू विश्व शांति के प्रतीक होने के साथ ही गुट निरपेक्ष आंदोलन के प्रणेता थे। औद्योगीकरण और हरित क्रांति की मजबूत आधारशिला की उन्‍होंने नींव रखी थी।

प्रदेश सरकार पर किया कटाक्ष : कांग्रेसियों ने वर्तमान सरकार पर भी कटाक्ष किया। बोले कि वर्तमान भाजपा की सरकार जिस तरह उनके व्यक्तित्व को कम कर रही है उससे उनकी प्रासंगिकता और भी बढ़ गई है। आज जिन सरकारी उपक्रमों को बेचा जा रहा है, वह पंडित नेहरू की ही देन है। इस मौके पर पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह, गंगापार अध्यक्ष सुरेश यादव, किशोर वार्ष्णेय, मुकुंद तिवारी, संजय तिवारी, फुज़ैल हाशमी, अजय मिश्रा, विजय यादव, महेश त्रिपाठी, परवेज़ सिद्दीकी, राकेश पटेल, शशिकांत त्रिपाठी, राजीव दुबे, राज बहादुर आदि मौजूद रहे।

कांग्रेसियों ने महंगाई के विरोध में तानी मुट्ठी : महंगाई और राशन की वसूली के विरोध में कांग्रेसी एकजुट हो रहे हैं। उनका कहना है कि चुनाव के बाद प्रदेश सरकार द्वारा आम जनता से राशन वसूली की जा रही है। यह निंदनीय कदम है। प्रयागराज के सिविल लाइंस में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि भाजपा की सरकार ने गरीबों का वोट हथियाने के लिए मुफ्त राशन वितरण का प्रलोभन दिया। अब उन्हें राशन न देना पड़े इसलिए पात्र अपात्र होने का डर दिखाकर राशन से वंचित करने की चाल चली जा रही है। भाजपा की सरकार अब अब गरीबों को पहचानना भूल गई है। राशन की वसूली करना चाहती है। इसके लिए डुगडुगी बजवा रही है और 24 रुपये के भाव से वसूली करके मुनाफा लेना चाहती है। वक्‍ताओं ने कहा कि कार्रवाई के डर से 10 हजार से ज्यादा लोगों ने अब तक प्रयागराज में राशन कार्ड सरेंडर किए हैं। इस मौके पर जमुनापार अध्यक्ष अरुण तिवारी, गंगापार अध्यक्ष सुरेश यादव, महासचिव मुकुंद तिवारी, संजय तिवारी, किशोर वार्ष्णेय, करम चंद बिंद, फुज़ैल हाशमी, आशीष पांडेय, मनोज पासी, दिनेश सोनी, मो. असलम, हसीब अहमद आदि मौजूद रहे।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.