Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP Politics : नितीश कुमार के UP से चुनाव लड़ने पर केशव मौर्य का तंज; बोले- ना बिहार जीतेंगे, ना यूपी से

उप मुख्यमंत्री प्रयागराज में जंक्शन के पुनर्विकास कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। इस दौरान उदितराज के भारतीय एजेंसियों की तुलना आइएसआइ से किए जाने के प्रश्न पर केशव ने कोई भी प्रतिक्रिया देने से इन्कार कर दिया। कहा उदितराज के बयान का कोई महत्व नहीं है। ऐसे लोगों पर सवाल ही नहीं पूछना चाहिए।

By Jagran NewsEdited By: Mohammed AmmarUpdated: Sun, 06 Aug 2023 06:46 PM (IST)
Hero Image
यूपी से नितीश कुमार के चुनाव लड़ने पर केशव मौर्य का तंज; बोले- ना बिहार जीतेंगे, न यूपी से

प्रयागराज : बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार के फूलपुर संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने की चर्चा पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि नितीश कुमार चाहे बिहार की किसी सीट से चुनाव लड़ें या उत्तर प्रदेश में कहीं से मैदान में आएं। वह न बिहार से जीतेंगे, न उत्तर प्रदेश से। भाजपा 2024 में अब तक के सभी रिकार्ड तोड़ने जा रही है।

उप मुख्यमंत्री प्रयागराज में जंक्शन के पुनर्विकास कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। इस दौरान उदितराज के भारतीय एजेंसियों की तुलना आइएसआइ से किए जाने के प्रश्न पर केशव ने कोई भी प्रतिक्रिया देने से इन्कार कर दिया। कहा, उदितराज के बयान का कोई महत्व नहीं है।

ऐसे लोगों पर सवाल ही नहीं पूछना चाहिए। ज्ञानवापी परिसर का एएसआइ के सर्वे पर उप मुख्यमंत्री ने खुशी जताई। कहा, यह स्वागत योग्य कदम है। जिला कोर्ट वाराणसी, इलाहाबाद हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार यह कार्य किया जा रहा है।