Move to Jagran APP

Vande Bharat Train: प्रयागराज से चलेगी भगवा रंग की वंदे भारत ट्रेन, जानिए प्रस्तावित समय सारिणी

उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) को दिसंबर तक पहली वंदे भारत मिल जाएगी और इसका संचालन प्रयागराज से होगा। संगम नगरी से दिल्ली व लखनऊ के लिए दो वंदे भारत चलाने का प्रस्ताव तैयार हो गया है। रेलवे बोर्ड ने समय सारिणी व स्टेशनों पर ठहराव के लिए जोनल रेलवे से विकल्प पूछा है। लखनऊ के लिए दो वंदे भारत मिलेगी। एक वंदे भारत लखनऊ से प्रयागराज के बीच में चलेगी।

By Jagran NewsEdited By: Abhishek PandeyPublished: Tue, 18 Jul 2023 04:06 PM (IST)Updated: Tue, 18 Jul 2023 04:06 PM (IST)
प्रयागराज से चलेगी भगवा रंग की वंदे भारत ट्रेन, जानिए प्रस्तावित समय सारिणी

जागरण संवाददाता, प्रयागराज : उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) को दिसंबर तक पहली वंदे भारत मिल जाएगी और इसका संचालन प्रयागराज से होगा। संगम नगरी से दिल्ली व लखनऊ के लिए दो वंदे भारत चलाने का प्रस्ताव तैयार हो गया है।

रेलवे बोर्ड ने समय सारिणी व स्टेशनों पर ठहराव के लिए जोनल रेलवे से विकल्प पूछा है। लखनऊ के लिए दो वंदे भारत मिलेगी। एक वंदे भारत लखनऊ से प्रयागराज के बीच में चलेगी। जबकि दूसरी सहारनपुर वंदे भारत को प्रयागराज से चलाया जाएगा।

चलेगी भगवा रंग वाली वंदे भारत

संगम की महत्ता को देखते हुए भगवा रंग वाली वंदे भारत को यहां चलाया जाएगा। प्राथमिक चरण में आठ कोच को हरी झंडी मिली है। बीते महीने प्रयागराज में सांसदों के साथ हुई उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक सतीश कुमार की बैठक में सांसद केशरी देवी पटेल द्वारा दिल्ली व लखनऊ के लिए वंदे भारत अथवा शताब्दी का प्रस्ताव दिया गया था।

प्रस्ताव बोर्ड पहुंचा तो वंदे भारत चलाने पर सहमति बनी है। उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि सभी प्रस्ताव बोर्ड को भेज दिए गए हैं। नई ट्रेन चलाने का निर्णय बोर्ड से ही होगा।

प्रयागराज-दिल्ली प्रयागराज - सुबह छह बजे

प्रस्थान कानपुर - सुबह 8.30 बजे, अलीगढ़ - पूर्वाह्न 11.40 बजे, नई दिल्ली- दोपहर 12.50 बजे। वापसी में नई दिल्ली - दोपहर दो बजे प्रस्थान, अलीगढ़ - अपराह्न 3.13 बजे, कानपुर - शाम 6.00 बजे, प्रयागराज - रात 08.08 बजे।

प्रयागराज- सहारनपुर (प्रस्थान) प्रयागराज- सुबह 6.30 बजे ,लखनऊ - सुबह 9.00 बजे, सहारनपुर- अपराह्न 2.00 बजे (वापसी में) सहारनपुर - अपराह्न 3.00 बजे, प्रयागराज - रात 11 बजे, लखनऊ-प्रयागराज लखनऊ-सुबह 6.30 बजे, प्रस्थान प्रयागराज- सुबह 9.00 बजे पहुंचेगी (वापसी में)प्रयागराज - शाम 6.30 बजे, प्रस्थान लखनऊ -रात 9.00 बजे पहुंचेगी।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.