Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Mahakal Corridor उज्जैन का उद्घाटन नरेन्‍द्र मोदी आज करेंगे, प्रयागराज में लाइव कार्यक्रम देखने की तैयारी

प्रयागराज के भाजपा यमुनापार जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती बोले कि प्रधानमंत्री द्वारा महाकाल कारिडोर उज्‍जैन के उद्घाटन कार्यक्रम को दिखाने के लिए सभी मंडलों के प्रमुख शिवालयों में व्यवस्था की जा रही है। बड़ी एलईडी एवं टीवी भी लगवाने के प्रबंध स्थानीय लोगों के जरिए किए जा रहे हैं।

By Jagran NewsEdited By: Brijesh SrivastavaUpdated: Tue, 11 Oct 2022 12:57 PM (IST)
Hero Image
नरेंद्र मोदी द्वारा आज उज्जैन में महाकाल कारिडोर का उद्घाटन समारोह को प्रयागराज के मंदिरों में भाजपा लाइव दिखाएगी।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज मंगलवार की शाम उज्जैन में महाकाल कारिडोर का उद्घाटन करेंगे। इस आयोजन से देश के अन्य हिस्से के लोगों को भी जोड़ने की भाजपा ने बड़े पैमाने पर तैयारी की है। सभी जिलों में दिशा निर्देश भेजे गए हैं कि क्षेत्र के शिवालयों के परिसर में बड़ी एलईडी या टीवी लगवाकर प्रधानमंत्री का लाइव संबाेधन सुनवाया जाए। कारिडोर की भव्यता से भी लोगों को परिचित कराएं। भाजपा की सरकार सनातन परंपरा और संस्कृति को सुदृढ़ करने के लिए पूरा जोर लगा रही है। इस अभियान में लाेगों की भी भागीदारी जरूरी है।

प्रयागराज के शिवालयों में एलईडी लगाने की है तैयारी : प्रयागराज में भाजपा यमुनापार जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती ने बताया कि सभी मंडलों के प्रमुख शिवालयों में कार्यकर्ताओं एवं आम जनमानस के एकत्र होने के लिए व्यवस्था की जा रही है। बड़ी एलईडी एवं टीवी भी लगवाने के प्रबंध स्थानीय लोगों के जरिए किए जा रहे हैं।

भाजपा 20 मंदिरों में प्रधानमंत्री का लाइव कार्यक्रम दिखाएगी : भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि यमुनापार के 20 मंदिरों का चयन इस कार्यक्रम के लिए जिलाध्यक्ष ने किया है। वहां शाम पांच बजे कार्यकर्ता, पदाधिकारी व क्षेत्रीय लोग एकत्र होंगे प्रधानमंत्री का संबोधन सुनेंगे।

मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक से सादगी से आयोजन होगा : यमुनापार प्रवक्ता दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि इस आयोजन के दौरान कार्यकर्ता ढोल-तासा-नगाड़ा आदि नहीं बजाएंगे क्योंकि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन के कारण शोक की घोषणा की गई है। इसी क्रम में भाजपा महानगर प्रवक्ता राजेश केसरवानी ने बताया कि शहरी क्षेत्र के 15 मंडलों में भी इसी तरह के आयोजन होंगे। 15 शिव मंदिरों को चिह्नित कर वहां कार्यकर्ता एकत्र होंगे। क्षेत्र के लोगों को भी इस आयोजन में शामिल कराएंगे। एलइडी या टीवी पर पूरे आयोजन को सामूहिक रूप से दिखाया जाएगा।

महाकाल मंदिर कारिडोर की खासियत : गौरतलब है कि महाकाल मंदिर परिसर में छोटी-बड़ी करीब 200 प्रतिमाएं हैं। कारिडोर से धर्मनगरी उज्जैन को नई पहचान दुनिया भर में मिलेगी। सभी प्रतिमाओं में भगवान भोलेनाथ, शक्ति, गणेश और कार्तिकेय के चित्र उकेरे गए हैं।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें