Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Prayagraj Weather: अगले कुछ दिनों में मिलेगी गर्मी से राहत या नहीं, जानिए क्या कहता है मौसम विभाग

Prayagraj Allahabad News मौसम विभाग की सूचना के अनुसार अभी बारिश के कोई आसार नहीं है। अगले कुछ दिनों मौसम साफ रहेगा। तापमान में भी बढ़ोतरी होने की उम्‍मीद जताई जा रही है। दिन में तमाम सड़कों पर आवागमन भी कम दिख रहा है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Updated: Fri, 08 Apr 2022 10:51 AM (IST)
Hero Image
Prayagraj Weather News Update जिले में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक है। अगले कुछ दिनों में कैसा रहेगा मौसम

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। इन दिनों भीषण गर्मी से आम जन बेहाल हैं। दोपहर में सूर्य की तल्‍ख किरणें गर्मी का रौद्र रूप दिखाने लगा हैं। रात में भी उमस हो रही है। पिछले चार दिनों से तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार  है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्‍मीद है वहीं न्यूनतम पारा 20 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड रहा। कल भी अधिकतम तापमान आज जितना ही था वहीं न्‍यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस था।

रात में भी उमस

यहां खास बात यह है कि अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से सिर्फ एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। रात में हवा नहीं चलने के कारण उमस भी बनी हुई है। मौसम विभाग की सूचना के अनुसार अभी बारिश के कोई आसार नहीं है। अगले कुछ दिनों मौसम साफ रहेगा। तापमान में भी बढ़ोतरी होने की उम्‍मीद जताई जा रही है। दिन में तमाम सड़कों पर आवागमन भी कम दिख रहा है। जो लोग मजबूरी में निकल रहे हैं वह पूरा चेहरा ढके दिखाई देते हैं।

दिन के साथ रात का बढ़ेगा तापमान

बता दें कि कल गुरुवार को प्रदेश में आगरा सब से गर्म जिला रहा। यहां का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20.9 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके बाद झांसी, वाराणसी का तापमान भी 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लखनऊ, बांदा और कानपुर का तापमान क्रमश: 41 डिग्री सेल्सियस, 40.8 डिग्री और 40.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विशेषज्ञ शैलेंद्र राय ने बताया कि अभी उमस और बढ़ेगी। दिन के साथ रात का तापमान भी बढ़ेगा।

प्रयागराज में अप्रैल में अब तक का अधिकतम तापमान

तिथि       अधिकतम न्यूनतम    न्‍यूनतम तापमान

31 मार्च         40.6                        19.5

एक अप्रैल      40.09                      21.3

दो अप्रैल        39.9                        22.5

तीन अप्रैल      41.0                        19.6

चार अप्रैल      41.8                        21.3

पांच अप्रैल      42.5                        20.6

छह अप्रैल      42.8                        19.4

सात अप्रैल      42.0                         20.9

आठ अप्रैल     42.6                         20.0

गर्मी में स्‍वस्‍थ रहने के टिप्‍स

गर्मी से बच्चों को विशेष रूप से बचाना चाहिए। इसके लिए न्‍यूट्रिशियन आकांक्षा श्रीवास्तव कहती हैं कि ऐसे मौसम में खूब पानी पीएं। पोषक तत्वों वाली चीजें खाएं। यह बात वयस्कों पर भी लागू होती है। प्रतिदिन व्यायाम करें। भोजन में दही, मट्ठा, हरी पत्तेदार वाली सब्जी के साथ सलाद का भी प्रयोग करें। खीरा, ककड़ी भी जरूर लें। गर्मी के दिनों में कच्ची प्याज व नीबू का प्रयोग भी लाभकारी है।