Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

टीम इंडिया में चुने गए प्रयागराज के क्रिकेटर यश दयाल, बांग्लादेश दौरे के लिए किया गया शामिल

प्रयागराज के क्रिकेटर यश दयाल का सपना पूरा हो गया। मध्यम गति के तेज गेदबाज यश दयाल को टीम इंडिया में चुन लिया गया है। यश को दिसंबर में बांग्लादेश के दौरे के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया है। टीम रोहित की कप्तानी में बांग्लादेश जाएगी।

By Jagran NewsEdited By: Ankur TripathiUpdated: Mon, 31 Oct 2022 08:48 PM (IST)
Hero Image
मध्यम गति के तेज गेदबाज यश दयाल को टीम इंडिया में चुन लिया गया है।

प्रयागराज, जेएनएन। आखिरकार प्रयागराज के क्रिकेटर यश दयाल का सपना पूरा हो गया। मध्यम गति के तेज गेदबाज यश दयाल को टीम इंडिया में चुन लिया गया है। चकिया मोहल्ला निवासी यश को दिसंबर में बांग्लादेश के दौरे के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया है।

टीम रोहित की कप्तानी में तीन वन डे मैच की सिरीज खेलने बांग्लादेश जाएगी। यश दयाल को टीम में चुने जाने की जानकारी मिली तो परिवार के लोग खुशी से झूम उठे। यह खुशखबरी फैली तो रिश्तेदार और आसपास के लोग बधाई देने लगे। दिल्ली में मौजूद यश दयाल के फोन की घंटी लगातार बजने लगे। यश दयाल से पहले प्रयागराज के क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने टीम इंडिया में शामिल होकर अपनी प्रतिभा साबित की थी। 

IPL में दमदार बालिंग से खुली टीम इंडिया के लिए राह

प्रयागराज में स्कूली शिक्षा के दौरान ही यश दयाल की क्रिकेट में प्रतिभा दिखने लगी थी। स्कूल और जिला स्तरीय टीम के बाद वह यूपी की रणजी टीम में चुने गए। धारदार गेंदबाजी के दम पर उन्हें आइपीएल 2022 में 3.20 करोड़ रुपये में गुजरात टाइंटस ने शामिल किया। यश ने नौ मैच में 11 विकेट लेकर खुद को साबित किया। तभी से उन्हें टीम इंडिया में शामिल करने के कयास लगाए जा रहे थे। यश दयाल के पिता पूर्व क्रिकेटर चंद्रपाल को उम्मीद थी कि बेटे को जल्द टीम इंडिया की कैप पहनने को मिलेगी और उनका यह सपना जल्द पूरा हो गया।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें