Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

प्रयागराज नगर निगम क्षेत्र में 80 नहीं अब 100 वार्ड होंगे, नए परिसीमन में होगा निकाय चुनाव

प्रयागराज नगर निगम के चीफ इंजीनियर सतीश कुमार कहते हैं कि शहरी सीमा का विस्तार होने से अब 80 के बजाए अब 100 वार्ड बनाए जाएंगे। कम आबादी वाले कुछ वार्डों को मर्ज किया जाएगा। कितने वार्ड मर्ज किए जाएंगे? यह शासनादेश आने पर स्पष्ट हो जाएगा।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Updated: Wed, 13 Jul 2022 07:48 AM (IST)
Hero Image
प्रयागराज नगर निगम का चुनाव नए परिसीमन में होगा । जानें क्या है नगर निगम की योजना।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। जी हां, अब प्रयागराज नगर निगम क्षेत्र में 100 वार्ड होंगे, पहले 80 वार्ड थे। नए परिसीमन की तैयारी जोरों पर हो रही है। और एक बात नए परिसीमन में पांच वार्डों के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है। यह सब निकाय चुनाव की तैयारियों के क्रम में हो रहा है। निकाय चुनाव की तैयारी रफ्तार पकड़ने लगी है। चुनाव बदले परिसीमन में कराया जाएगा।

घनी आबादी वाले इलाके आसपास के वार्डों में शामिल हो सकते हैं : नगर निगम ने नए परिसीमन का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। नए परिसीमन पर एक सप्ताह में आपत्तियां भी मांगी जा सकती है। इसमें घनी आबादी वाले बेनीगंज, गढ़ी सराय, शाहगंज, गोविंदपुर और कीडगंज वार्ड को आस-पास के वार्डों में मर्ज किया जा सकता है।

दो वर्ष पूर्व 97 ग्राम सभा को शहरी क्षेत्र में शामिल किया गया था : उल्‍लेखनीय है कि नगर निगम सीमा का विस्तार होने के बाद नगर निगम का पहला चुनाव होगा। करीब दो वर्ष पहले 97 ग्राम सभा को शहरी सीमा में शामिल किया गया है। ऐसे में शहरी की आबादी दो लाख से अधिक बढ़ गई है। इससे वार्डों की संख्या भी बढ़ेगी। पहले नगर निगम में 80 वार्ड थे। शहरी सीमा का विस्तार होने से अब सौ वार्ड बनाने की योजना तैयार की गई है।

नैनी में सबसे अधिक नए वार्ड बन सकते हैं : निगम के एक अधिकारी ने बताया कि जिन वार्डों में 13 हजार से कम वोटर हैं, उसमें पुराने वार्ड मर्ज किए जाएंगे। बताया कि नैनी एरिया में सबसे अधिक नए वार्ड बनाए जा सकते हैं। अब जो वार्ड बनेंगे उसकी आबादी 15 से लेकर 17 हजार के बीच रहेगी।

बोले, नगर निगम के चीफ इंजीनियर : नगर निगम के चीफ इंजीनियर सतीश कुमार कहते हैं कि शहरी सीमा का विस्तार होने से अब 80 के बजाए अब 100 वार्ड बनाए जाएंगे। कम आबादी वाले कुछ वार्डों को मर्ज किया जाएगा। कितने वार्ड मर्ज किए जाएंगे? यह शासनादेश आने पर स्पष्ट हो जाएगा।