Move to Jagran APP

Prayagraj Nagar Nigam: गृहकर, जलकर का बिल अब आपके मोबाइल पर आएगा, जल्‍द मिलेगी सुविधा

Prayagraj Nagar Nigam मोबाइल पर आने वाले बिल में गड़बड़ी को नगर निगम कार्यालय में ठीक कराया जाएगा। आनलाइन बिल जारी करने के लिए नगर आयुक्त कार्यालय परिसर और सभी जोनल कार्यालय में बेहतर इंतजाम किया जाएगा। 15 अगस्त से यह सुविधा शहर के लोगों को मिलने लगेगी।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Updated: Sun, 31 Jul 2022 03:49 PM (IST)
Prayagraj Nagar Nigam: गृहकर, जलकर का बिल अब आपके मोबाइल पर आएगा, जल्‍द मिलेगी सुविधा
Prayagraj Nagar Nigam मकान मालिकों को कागज पर नहीं, आनलाइन बिल नगर निगम भेजेगा।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से कैशलेस को बढ़ावा तो दिया ही जा रहा है। अब कई विभागों में पेपरलेस को भी बढ़ावा देने मुहिक शुरू होने वाली है। इस मुहिम में सबसे पहले नगर निगम की ओर से आनलाइन बिल जारी करने की तैयारी की जा रही है। गृहकर, जलकर, विज्ञापन शुल्क आदि का बिल अब नगर निगम पेपर लेस जारी करेगा। यह बिल आप के मोबाइल पर भेजा जाएगा। इसके लिए जल्द ही नगर निगम कर्मियों को प्रशिक्षित किया जाएगा।

बिल में गड़बड़ी निगम कार्यालय में संशोधित होगी : आपके मोबाइल पर आने वाले बिल में अगर कोई खामी होगी तो उसे नगर निगम कार्यालय में ठीक भी कराया जा सकेगा। आनलाइन बिल जारी करने के लिए नगर आयुक्त कार्यालय परिसर और सभी जोनल कार्यालय में बेहतर इंतजाम किया जाएगा। पेपर लेस बिल जारी करने के लिए दो बैंकों से नगर निगम की वार्ता चल रही है। 15 अगस्त से यह सुविधा शहर के लोगों को मिलने लगेगी।

आनलाइन बिल से आम लोगों को सुविधा मिलेगी : नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पीके मिश्रा ने बताया कि कागजों पर बिल बनाने के गड़बड़ी हो जाती है। इसके अलावा लोगों को कार्यालय के चक्कर काटने पड़ते हैं। बिल जमा करने में पारदर्शिता बनी रहे इसके लिए यह कदम उठाया गया है।

लाखों रुपये की होगी बचत : पेपर लेस बिल देने से नगर निगम प्रतिमाह लाखों रुपये बचाने में सफल होगा। बिल पहुंचाने वाले कर्मचारियों का भी समय बचेगा। नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि बिल भेजने में चार लाख रुपये से अधिक का खर्च कागज आदि का प्रबंध करने में आता है।

गृहकर जमा करने में 31 अगस्त तक मिलेगी छूट : नगर निगम की ओर से गृहकर जमा करने वालों को 10 प्रतिशत की छूट अब 31 अगस्त तक मिलेगी। इसके पहले यह सुविधा 31 जुलाई तक थी। आजादी का अमृत महोत्सव को ध्यान में रखते हुए महापौर अभिलाषा गुप्ता ने यह निर्देश अधिकारियों को दिया है।