Move to Jagran APP

Prayagraj New Yamuna Bridge: विदेशी तकनीक के पुल का ज्वाइंटर क्षतिग्रस्‍त, 1.50 करोड़ से बदलेगा

Prayagraj New Yamuna Bridge एनएचएआइ के अधिकारी बोले कि विदेशी तकनीक से बने इस फोर लेन पुल में दो-दो सेट के चार ज्वाइंटर लगे हैं। एक ज्वाइंटर क्षतिग्रस्त होने से दूसरा ज्वाइंटर भी प्रभावित हो जाता है। ऐसे में एक साथ दो ज्वाइंटर ही बदला जाएगा।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Updated: Sat, 13 Aug 2022 12:54 PM (IST)
Hero Image
Prayagraj New Yamuna Bridge प्रयागराज में यमुना नदी पर बने नए पुल के दो ज्‍वाइंटर बदले जाएंगे।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। प्रयागराज में यमुना पर बना नया पुल में विदेशी तकनीक का इस्‍तेमाल किया गया है। कई तार के सहारे पुल टिका है। इस पुल से मीरजापुर, मध्‍य प्रदेश की ओर प्रतिदिन हजारों वाहन आवागमन करते हैं। अब इस पुल के दो ज्‍वाइंटर क्षतिग्रस्‍त हो गए हैं। इन्‍हें करीब 1.50 करोड़ रुपये से बदलने की तैयारी है।

नए यमुना पुल पर रीवा, मीरजापुर की ओर प्रतिदिन हजारों वाहन आवागमन करते हैं : उल्‍लेखनीय है कि प्रयागराज के नए यमुना ब्रिज का एक नहीं, दो ज्वाइंटर बदला जाएगा। इसे बदलने के लिए एक स्वदेशी कंपनी के अधिकारियों ने पिछले दिनों पुल का सर्वे किया था। सर्वे करने आए कंपनी के अधिकारी अपने साथ क्षतिग्रस्त ज्वाइंटर का वीडियो और फोटो भी ले गए हैं। दोनों ज्वाइंटर को बदलने में 1.50 करोड़ रुपये से अधिक का खर्च आएगा। इस दौरान पुल पर आवागमन भी रोका जाएगा।

एक माह पूर्व पुल का एक ज्‍वाइंटर टूटा था : करीब एक माह पहले नए यमुना पुल पर नैनी से शहर आने वाली सड़क का ओवरलोड वाहनों के कारण एक ज्वाइंटर टूट गया था। मनकामेश्वर मंदिर के निकट पुल से नीचे उतरने वाली सीढिय़ों के पास ज्वाइंटर क्षतिग्रस्त हो गया है।

क्‍या कहते हैं एनएचआइ के अधिकारी : राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) के अधिकारियों के अनुसार विदेशी तकनीक से बने इस फोर लेन के इस पुल में चार ज्वाइंटर लगाया गया है। चारों ज्वाइंटर पुल के बाहरी छोर पर लगाए गए हैं। दो-दो सेट के पुल में चार ज्वाइंटर लगाया गया है। एक ज्वाइंटर क्षतिग्रस्त होने से दूसरा ज्वाइंटर भी प्रभावित हो जाता है। ऐसे में एक साथ दो ज्वाइंटर ही बदला जाएगा। प्रयागराज शहर की ओर लगे दोनों ज्वाइंटर को बदला जाएगा।

फ्रांस के इंजीनियर ज्‍वाइंटर बदलने में मदद करेंगे : एनएचएआइ के प्रोजेक्ट निदेशक पंकज मिश्रा का कहना है कि विदेशी तकनीक से बने इस पुल का ज्वाइंटर जल्द बदला जाएगा। फ्रांस के इंजीनियरों से इस काम के लिए मदद ली जाएगी।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें