Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Prayagraj News: 20 किलो गांजे के साथ सात महिलाएं गिरफ्तार, ट्रेन से करती थी तस्करी

जमीलाबाद कस्बे में मुखबिर की सूचना पर अवैध रूप से सात महिलाओं को 20 किलोग्राम गांजा की तस्करी के मामले में शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। मामले में पुलिस ने सातों महिलाओं से पूछताछ करने के बाद कागजी प्रक्रिया कर जेल भेज दिया है। पुलिस को मुखबिर खास से सूचना मिली कि झुग्गी झोपड़ी मुगलसराय रेलवे स्टेशन चंदौली की रहने वाली कुछ महिलाएं यात्री बनकर ट्रेन में गांजा बेचती हैं।

By Ramesh PandeyEdited By: Siddharth ChaurasiyaUpdated: Fri, 11 Aug 2023 08:15 PM (IST)
Hero Image
अवैध रूप से 20 किलो गांजा की तस्करी के मामले में सात महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

संवाद सूत्र, फूलपुर (प्रयागराज)। फूलपुर के जमीलाबाद कस्बे में मुखबिर की सूचना पर अवैध रूप से सात महिलाओं को 20 किलोग्राम गांजा की तस्करी के मामले में शुक्रवार को सुबह गिरफ्तार किया गया है। मामले में पुलिस ने सातों महिलाओं से पूछताछ करने के बाद कागजी प्रक्रिया कर जेल भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि पुलिस को मुखबिर खास से सूचना मिली कि झुग्गी झोपड़ी मुगलसराय रेलवे स्टेशन चंदौली की रहने वाली कुछ महिलाएं यात्री बनकर ट्रेन में गांजा बेचती हैं। वह रेलवे फाटक जमीलाबाद के पास इकट्ठा हुई हैं और किसी ट्रेन का इंतजार कर रही हैं।

सूचना पर कोतवाली पुलिस जमीला बाद मोहल्ले पहुंची तो वहां कुछ महिलाएं बैठी मिलीं। महिला कांस्टेबल ने महिलाओं की जामा तलाशी ली तो सात महिलाओं के पास से 20 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। जिन्हें पूछताछ और कागजी प्रक्रिया के बाद जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक दुर्गेश कुमार राय, अमीरुद्दीन, विजय नारायण, कांस्टेबल अर्जुन यादव, अभिषेक यादव, जयकेश यादव, पवन कुमार सोनी, महिला कांस्टेबल संगीता कुमारी, रितिका मौर्य रहीं।