Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ram Van Gaman Marg: हरियाली से भरपूर होगा राम वन गमन पथ, 50 किलोमीटर की दूरी में 45 हजार पौधे लगाएंगे

राम वन गमन पथ हरियाली से भरपूर होगा। देवी-देवताओं के प्रिय पौधों को भी यहां पर लगाया जाएगा। सड़क के किनारे पौधारोपण कर हरी पट्टी विकसित की जाएगी। इससे इस पथ पर आने जाने वालों को धूप से राहत मिलेगी पर्यावरण सुरक्षा का संदेश भी जन-जन तक पहुंचेगा।

By Ankur TripathiEdited By: Updated: Fri, 22 Jul 2022 04:42 PM (IST)
Hero Image
अयोध्या से चित्रकूट तक बनने वाला राम वन गमन पथ हरियाली से भरपूर होगा।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। अयोध्या से चित्रकूट तक बनने वाला राम वन गमन पथ हरियाली से भरपूर होगा। देवी-देवताओं के प्रिय पौधों को भी यहां पर लगाया जाएगा। सड़क के किनारे पौधारोपण कर हरी पट्टी विकसित की जाएगी। इससे इस पथ पर आने जाने वालों को धूप से तो राहत मिलेगी ही पर्यावरण सुरक्षा का संदेश भी इससे जन-जन तक पहुंचेगा।

बरगद, अशोक, नीम, पीपल, कदम, जामुन के पेड़ों से रहेगी हरियाली

प्रतापगढ़ जिले के मोहनगंज से श्रृंगवेरपुर धाम तक 45 हजार पौधे लगाए जाएंगे। 1.25 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से यह पौधारोपण किया जाएगा। श्रीराम वन गमन पथ पर बरगद, अशोक, नीम, पीपल, शीशम, जामुन, कदम आदि के पौधों को लगाया जाएगा। मोहनगंज से श्रृंगवेरपुर तक वन विभाग की ओर से 45 हजार पौधे लगाने की तैयारी है। श्रृंग्वेरपुर से मोहनगंज की दूरी लगभग 50 किलोमीटर है।

राम वन गमन पथ पर गंगा पर बनाया जाएगा दो पुल

रामवन गमन पथ की दूरी अयोध्या से चित्रकूट तक लगभग 170 किलोमीटर है। इस योजना की लागत लगभग 4400 करोड़ रुपये निर्धारित है। रामवन गमन पथ पर दो पुल गंगा पर बनाया जाएगा। पहला पुल श्रृंगवेरपुर में बनेगा जो लगभग 1100 मीटर का होगा जिसकी लागत 1200 करोड़ रुपये होगी। वहीं दूसरा पुल चित्रकूट के राजापुर में बनेगा जिसकी लंबाई 1200 मीटर के करीब होगी लागत 1300 करोड़ रुपये होगी। पुलों के दोनों तरफ गमलों में शोभाकार और फूलदार पौधे लगाए जाएंगे।

लगाने से पहले तीन हजार पेड़ काटे जाएंगे

रामवन गमन पथ बनाने के लिए मोहनगंज से श्रृंगवेरपुर तक तीन हजार पेड़ कटेंगे। इसके सापेक्ष 45 हजार पौधे लगाए जाएंगे। सड़क निर्माण के लिए प्रतापगढ़ में 600 पेड़ों काटा जा चुका है। सड़क के दोनों तरफ पर्यावरण सुरक्षा के लिए पौधों को रोपा जाएगा। पौधों की सुरक्षा के लिए लगाए गए ट्री गार्ड में पोधों की प्रजातियां और उसके महत्व को भी अंकित किया जाएगा।

इन्होंने यह बताया

रामवन गमन पथ पर पर्यावरण सुरक्षा के लिए हजारों पौधों को लगाया जाएगा। मोहनगंज से श्रृंगवेरपुर तक 45 हजार पौधों को लगाया जाएगा। किसनों से जमीन अधिगृहित करने के बाद पौधरोपण शुरू हो जाएगा।

प्रवीण कुमार बागड़ी, अधिशासी अभियंता, राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग खंड एक