Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

स्मार्ट सिटी प्रयागराज में तैयार होगा स्मार्ट जोन, सड़कों, चौराहों और पार्कों का होगा खास लुक

प्रयागराज शहर के पार्कों में छायादार शोभाकार और खुशबूदार पौधों को लगाया जाएगा। जोन को स्मार्ट बनाने के लिए स्पेशल बजट मुहैया कराया जाएगा। स्मार्ट जोन में मकान के नंबर क्रम से निर्धारित किए जाएंगे। गृहकर जलकल जमा करने के लिए जोन के अलग-अलग वार्डों में काउंटर खोला जाएगा।

By Ankur TripathiEdited By: Updated: Sat, 16 Jul 2022 07:30 AM (IST)
Hero Image
स्मार्ट सिटी प्रयागराज में स्मार्ट जोन बनाया जाएगा

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। स्मार्ट सिटी प्रयागराज में स्मार्ट जोन बनाया जाएगा। नगर निगम की ओर से शहरी क्षेत्र के 80 वार्ड को आठ जोन में बांट कर विकास कार्य किया जा रहा है। पहले फेज में एक साथ दो जोन को स्मार्ट बनाने का प्रयास किया जाएगा। चौराहों व सड़कों का सौंदर्यीकरण होगा। चौक, चौराहों, तिराहों और सड़कों को आकर्षण का केंद्र बनाया जाएगा।

पार्कों में छायादार, शोभाकार और खुशबूदार पौधों को लगाया जाएगा

प्रयागराज शहर के पार्कों में छायादार, शोभाकार और खुशबूदार पौधों को लगाया जाएगा। जोन को स्मार्ट बनाने के लिए स्पेशल बजट भी मुहैया कराया जाएगा। स्मार्ट जोन में मकान के नंबर क्रम से निर्धारित किए जाएंगे। गृहकर, जलकल जमा करने के लिए जोन के अलग-अलग वार्डों में काउंटर खोला जाएगा। बैंक, एटीएम, चिकित्सा सुविधा के लिए विशेष स्थान निर्धारित किया जाएगा। खुल्दाबाद, मुट्ठीगंज, कटरा, अल्लापुर, नैनी, ट्रांसपोर्ट नगर, फाफामऊ, झूंसी को जोन बनाया गया है। मुख्यकर निर्धारण अधिकारी पीके द्विवेदी ने बताया कि स्मार्ट जोन बनाने के लिए जल्द ही सभी वार्डों का सर्वे कराया जाएगा। कम समय में जिस जोन में तेजी से विकास कार्य हो सकेगा उसी जोन को सबसे पहले स्मार्ट जोन बनाने का प्रयास होगा।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर