Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

जयनगर, पटना और सहरसा को चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

जासं प्रयागराज त्योहारी सीजन में रेलवे प्रशासन की ओर से स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।

By JagranEdited By: Updated: Tue, 10 Nov 2020 09:03 PM (IST)
Hero Image
जयनगर, पटना और सहरसा को चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

जासं, प्रयागराज : त्योहारी सीजन में रेलवे प्रशासन की ओर से स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। जयनगर, पटना, सहरसा और मुंबई के लिए प्रयागराज जंक्शन से विशेष गाड़ियां मिलेंगी।

04438 आनंद विहार टर्मिनल-जयनगर विशेष गाड़ी 15 और 16 नवंबर को चलाई जाएगी। यह गाड़ी आनंद विहार से रात 11:55 बजे चलेगी। कानपुर सेंट्रल होते हुए अगले दिन सुबह 08:50 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी। पांच मिनट ठहराव के बाद जयनगर के लिए रवाना होगी। 04437 जयनगर-आनंद विहार टर्मिनल विशेष गाड़ी 17 और 18 नवंबर को 01:35 बजे चलेगी। 12:35 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी। 04448 आनंद विहार-सहरसा विशेष गाड़ी 12 नवंबर को आनंद विहार से रात 11:55 बजे चलकर 08:45 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। 10 मिनट ठहरने के बाद सहरसा के लिए रवाना होगी। 04460 नई दिल्ली-पटना त्योहार विशेष गाड़ी 12 नवंबर को नई दिल्ली से रात 08:55 बजे चलेगी। कानपुर सेंट्रल होते हुए 05:45 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। पांच मिनट ठहरने के बाद पटना के लिए रवाना होगी। 04459 पटना-नई दिल्ली विशेष गाड़ी 13 नवंबर को पटना से दोपहर 02:40 बजे चलेगी। 08:55 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। पांच मिनट ठहराव के बाद नई दिल्ली के लिए रवाना होगी। 04452 नई दिल्ली-इस्लामपुर त्योहार विशेष गाड़ी 13,15 व 16 नवंबर को नई दिल्ली से रात 08:00 बजे चलेगी। कानपुर होते हुए अगले दिन सुबह 05:05 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। पांच मिनट ठहरने के बाद डुमराव के लिए रवाना होगी। 04451 इस्लामपुर-नई दिल्ली त्योहार विशेष गाड़ी 14,16 व 17 नवंबर को डुमराव से 07:03 बजे चलेगी। 00:52 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। पांच मिनट रुकने के बाद नई दिल्ली के लिए रवाना होगी।

कानपुर से मुंबई के लिए विशेष गाड़ी कल से

04153 कानपुर सेंट्रल-लोकमान्य तिलक टर्मिनल विशेष सुपरफास्ट 12 नवंबर से 03 दिसंबर तक कानपुर सेंट्रल से सुबह 09:20 बजे चलेगी। फतेहपुर होते हुए 11:55 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी। पांच मिनट ठहरने के बाद एलटीटी के लिए रवाना होगी। 04154 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-कानुपर सेंट्रल 13 नवंबर से 04 दिसंबर तक एलटीटी से दोपहर 01:40 बजे चलेगी। 11:40 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी। पांच मिनट रुकने के बाद कानपुर रवाना होगी। देहरादून के लिए स्पेशल ट्रेन आज से

जासं, प्रयागराज: यात्रियों की मांग को देखते हुए रेल प्रशासन ने 04113/04114 प्रयागराज-देहरादून त्योहार स्पेशल चलाने का निर्णय लिया है। यह गाड़ी सात बुधवार से सप्ताह में तीन दिन चलाई जाएगी। इसमें पहली बार एलएचबी को लगाए जाएंगे।

04113 प्रयागराज-देहरादून विशेष गाड़ी 11 नवंबर से नौ दिसंबर तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को चलाई जाएगी। गाड़ी प्रयागराज जंक्शन से रात नौ बजे चलेगी। यह गाड़ी फतेहपुर, कानपुर सेंट्रल, इटावा, टूंडला जंक्शन, अलीगढ़, चंदौसी, मुरादाबाद और हरिद्वार होते हुए दोपहर 01:10 बजे देहरादून पहुंचेगी। संगम एक्सप्रेस का छोटे स्टेशनों पर भी ठहराव होने की वजह से इस गाड़ी को चलाने की मांग की जा रही थी। इसके मद्देनजर रेलवे ने संगम स्पेशल चलाने का निर्णय लिया। 04114 देहरादून-प्रयागराज विशेष गाड़ी 12 नवंबर से 10 दिसंबर तक मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को चलाई जाएगी। यह गाड़ी हरिद्वार, मुरादाबाद व टूंडला जंक्शन होते हुए सुबह 07:40 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें