Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP के पर्यटन, खेल व श्रम Minister प्रतापगढ़ पहुंचे, RSS कार्यालय में की मंत्रणा, निरीक्षण भी करेंगे

प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग मंत्री जयवीर सिंह खेल एवं युवा कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) मंत्री गिरीश चंद्र यादव श्रम एवं सेवायोजन विभाग मंत्री मनोहर लाल मन्नू कोरी आज प्रतापगढ़ में हैं। कार्यक्रमाें में शामिल होने के बाद निरीक्षण भी करेंगे।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Updated: Wed, 24 Aug 2022 11:00 AM (IST)
Hero Image
प्रतापगढ़ पहुंचने पर यूपी के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का स्‍वागत करते लोग।

प्रयागराज, जेएनएन। यूपी के तीन मंत्रियों का आज बुधवार 24 अगस्‍त को प्रतापगढ़ जनपद में आगमन हो गया है। प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग मंत्री जयवीर सिंह, खेल एवं युवा कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) मंत्री गिरीश चंद्र यादव व श्रम एवं सेवायोजन विभाग मंत्री मनोहर लाल मन्नू कोरी का आज जनपद में दिन भर का व्‍यस्‍त कार्यक्रम है। पर्यटन एवं संस्कृति विभाग मंत्री जयवीर सिंह का अगई बार्डर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्‍य स्वागत किया।

प्रतापगढ़ बार्डर पर मंत्रियों का भव्‍य स्‍वागत : प्रतापगढ़ में अगई बार्डर पर भाजपा नेता कुलवंत सिंह ने कार्यकर्ताओं संग मंत्रियों का स्वागत किया। वे यहां करीब सवा 10 बजे यहां पहुंचे और पांच मिनट रुकने के बाद जिला मुख्यालय रवाना हो गए। इस दौरान प्रधान मधुकरपुर देवेंद्र सिंह लालगंज उप जिलाधिकारी पुलिस क्षेत्राधिकारी समेत पूरा अमला मौजूद रहा।

तीनों मंत्री प्रतापगढ़ के निरीक्षण भवन पहुंचे : प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग मंत्री जयवीर सिंह, खेल एवं युवा कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) मंत्री गिरीश चंद्र यादव व श्रम एवं सेवायोजन विभाग मंत्री मनोहर लाल मन्नू कोरी लखनऊ से कार द्वारा बुधवार की सुबह 10 बजे प्रतापगढ़ में निरीक्षण भवन पहुंचे। वहां से 10.25 बजे मंत्रीगण संघ कार्यालय गोपाल मंदिर पहुंच कर मंत्रणा की।

मंत्रियों का जनपद में कार्यक्रम : पर्यटन, खेल व श्रम मंत्री आज भाजपा कार्यालय सिटी रोड टेऊंगा जाकर जनप्रतिनिधियों के साथ एवं पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। मंत्रीगण विकास भवन सभागार में जनता से भेंंट एवं उनकी समस्याओं को सुनेंगे। विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

चौपाल में जन शिकायतों का निस्‍तारण करेंगे : तीनों मंत्री दोपहर 3.30 बजे गो-आश्रय स्थल, जल जीवन मिशन हर घर नल योजना, कस्तूरबा गांधी विद्यालय, प्राइमरी स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र व मेडिकल कालेज का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। शाम को 5.15 बजे उनका पीएम स्वनिधि योजना के रेहड़ी-पटरी दुकानदारों से संवाद, सहभोज का कार्यक्रम है। 5.45 बजे ग्राम चौपाल का आयोजन एवं प्राप्त शिकायतों का मेरिट के आधार पर निस्तारण करेंगे।

मलिन बस्‍ती का भ्रमण व सहभोज के बाद रवाना होंगे मंत्रीगण : प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग मंत्री जयवीर सिंह, खेल एवं युवा कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) मंत्री गिरीश चंद्र यादव व श्रम एवं सेवायोजन विभाग मंत्री मनोहर लाल मन्नू कोरी आज शाम पौने सात बजे मलिन बस्ती का भ्रमण करेंगे फिर सहभोज कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वह प्रतापगढ़ जनपद से रवाना हो जाएंगे।