Move to Jagran APP

कुंडा विधायक Raghuraj Pratap Singh के पिता उदय प्रताप नजरबंद, मोहर्रम गेट के विरोध में धरने पर बैठे थे

कुंडा के शेखपुर आशिक में मोहर्रम के मौके पर मस्जिद नुमा गेट लगाए जाने के विरोध में धरने पर बैठे राजा उदय प्रताप सिंह को प्रशासन ने नजर बंद कर दिया। वह शुक्रवार की सुबह करीब 500 बजे नित्य क्रिया के लिए धरना स्थल से उठकर भदरी कोठी गए थे।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Updated: Fri, 05 Aug 2022 08:21 AM (IST)
Hero Image
कुंडा विधायक राजा भइया के पिता उदय प्रताप को प्रतापगढ प्रशासन ने नजरबंद कर दिया है।

प्रयागराज, जेएनएन। प्रतापगढ़ जिले के कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया के पिता उदय प्रताप सिंह को नजरबंद किया गया। शुक्रवार की सुबह नित्‍य क्रिया के लिए वे धरनास्‍थल से उठकर भदरी कोठी गए थे। उसी दौरान उन्‍हें प्रशासन ने नजरबंद कर दिया। नजरबंद की नोटिस पुलिस ने तामील कराते हुए गेट पर चस्‍पा कर दिया। मोहर्रम का गेट लगाने के विरोध में राजा उदय प्रताप सिंह विरोध स्‍वरूप पिछले दिनों धरना दे रहे थे।

मोहर्रम गेट लगाने के विरोध में उदय प्रताप धरना दे रहे थे : कुंडा के शेखपुर आशिक में मोहर्रम के मौके पर मस्जिद नुमा गेट लगाए जाने के विरोध में धरने पर बैठे राजा उदय प्रताप सिंह को प्रशासन ने नजर बंद कर दिया। वह शुक्रवार की सुबह करीब 5:00 बजे नित्य क्रिया के लिए धरना स्थल से उठकर भदरी कोठी गए हुए थे। जानकारी होते ही कुंडा कोतवाल प्रदीप कुमार हथिगवां एसओ संतोष सिंह पीछे-पीछे भदरी पहुंच गए, जहां पर उन्होंने नजरबंद की नोटिस तामिल कराते हुए उसे गेट पर चस्पा कर दिया।

एसडीएम कुंडा बोले- धारा 144 के तहत किया गया नजरबंद : एसडीएम कुंडा सतीश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि राजा उदय प्रताप सिंह को धारा 144 के तहत भदरी कोठी में नजरबंद किया गया है। राजा उदय प्रताप 3 अगस्त की सुबह शेखपुर में लगे मोहर्रम के मस्जिद नुमा गेट के हटाने की मांग कर रहे थे। उनके धरने उठाने के लिए डीएम एसपी समेत अधिकारी प्रयासरत थे लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थे उनका कहना था कि जब तक मस्जिद नुमा गेट नहीं हटाया जाएगा ,तब तक वह धरने से नहीं उठेंगे। इसे लेकर प्रशासन काफी परेशान था। ऐसे में शुक्रवार की सुबह उन्हें भदरी कोठी में नजरबंद करने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें