Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP Board Topper 2020 in Prayagraj हाईस्‍कूल में आठवी रैंक पाने वाली सृष्टि का इंजीनियर बनने का सपना Prayagraj News

UP Board Topper 2020 in Prayagraj सृष्टि गणित से इंटरमीडिएट करने के बाद आइआइटी करना चाहती हैं। नृत्य उनका विशेष शौक है। सृष्टि ने 94.16 फीसद अंक प्राप्त किया है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Updated: Sun, 28 Jun 2020 09:37 AM (IST)
Hero Image
UP Board Topper 2020 in Prayagraj हाईस्‍कूल में आठवी रैंक पाने वाली सृष्टि का इंजीनियर बनने का सपना Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। यूपी बोर्ड हाई स्कूल की परीक्षा में आठवीं रैंक प्राप्त करने वाली बीबीएस इंटर कॉलेज शिवकुटी की छात्रा सृष्टि इंजीनियर बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं। भदोही नई बाजार की मूल निवासी सृष्टि यहां गोविंदपुर में परिवार के साथ रहती हैं। पिता मूलचंद्र कोषागार में कर्मचारी हैं। मां राजेश्वरी देवी गृहणी हैं। सृष्टि तीन बहनें हैं। उन्होंने स्कूल में टॉपर क्लास के अलावा घर में पढ़ाई करके यह सफलता हासिल की है। सृष्टि गणित से इंटरमीडिएट करने के बाद आइआइटी करना चाहती हैं। नृत्य उनका विशेष शौक है। सृष्टि ने 94.16 फीसद अंक प्राप्त किया है।

नमन की चाहत भी इंजीनियर बनने की है

हाईस्कूल परीक्षा में सूबे में आठवीं रैंक प्राप्त करने वाले एमआरडी इंटर कॉलेज, दौलतपुर छिवैया, प्रयागराज के नमन की चाहत भी इंजीनियर बनकर देश की सेवा करने की है। सुमेरपुर, छिवैया के रहने वाले नमन के पिता करतार सिंह खेती करते हैं। मां अनामिका गृहणी हैं। वह सामान्य तौर पर छह-सात घंटे पढ़ाई करते थे लेकिन परीक्षा के दौरान चार-पांच घंटे ही पढ़ते थे। वह अपनी इस सफलता का श्रेय प्रधानाचार्य अजय सिंह, क्लास टीचर ज्ञानवती और माता-पिता को देते हैं। सोशल मीडिया से वह हमेशा दूर रहे। हालांकि, खेलकूद में थोड़ी दिलचस्पी है। उनके दो छोटे भाई अनमोल और अर्पित हैं।

आइएएस बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं गार्गी

हाई स्कूल की परीक्षा में नवीं रैंक प्राप्त करने वाली बीबीएस इंटर कॉलेज शिवकुटी की छात्रा गार्गी यादव ने 564 अंक 94 फीसद अंक प्राप्त किया है। गार्गी आइएएस अफसर बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं। जौनपुर के मिया चक की मूल निवासी गार्गी के पिता गिरीश यादव प्रतापपुर में एडीओ कोआपरेटिव के पद पर कार्यरत हैं। मां किरन यादव गृहणी हैं। गार्गी दो बहनें हैं। गणित विषय से इंटरमीडिएट करना चाहती हैं। गार्गी का कहना है कि विद्यालय की पढ़ाई के अलावा छह, सात घंटे घर में पढ़ाई करती थीं। शुरू में  तो कोचिंग भी की थी लेकिन समय कम मिलने के कारण कोचिंग छोड़ दिया था।

अल्का की डॉक्टर बनने की तमन्ना है

एसपी इंटर कॉलेज, कोरांव प्रयागराज में हाईस्कूल की छात्रा अल्का सिंह को सूबे में 10 वां स्थान मिला है। उन्हें 93.83 फीसद अंक मिले हैं। मूलरूप से पूरा मुनई का पूरा निवासी अल्का के पिता सतीश कुमार सिंह कोलकाता में इंजीनियर हैं और मां उर्मिला सिंह गृहणी हैं। उनके बड़े भाई रोहित सिंह ने इस बार इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी, जिन्हें 71 फीसद अंक मिले हैं। वह बताती हैं कि रोजाना आठ घंटे पढ़ाई करती थीं।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें