Move to Jagran APP

UP MLC Election: इलाहाबाद-झांसी शिक्षक निर्वाचन चुनाव में क्‍या है सपा की तैयारी, आज बनेगी रणनीति

UP MLC Election 2022 उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (विवि गुट) के प्रदेश अध्यक्ष व शिक्षक विधायक लाल बिहारी यादव आज समाजवादी पार्टी के शहर स्थित जार्जटाउन स्थित कार्यालय में 11 बजे से कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इलाहाबाद-झांसी शिक्षक निर्वाचन चुनाव की तैयारी करेंगे।

By Jagran NewsEdited By: Brijesh SrivastavaUpdated: Sat, 22 Oct 2022 10:46 AM (IST)
Hero Image
इलाहाबाद-झांसी शिक्षक चुनाव को लेकर यूपी माध्यमिक शिक्षक संघ (विवि) गुट के प्रदेश अध्यक्ष आज प्रयागराज आएंगे।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। UP MLC Election उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (विवि गुट) के प्रदेश अध्यक्ष व शिक्षक विधायक लाल बिहारी यादव शनिवार को प्रयागराज आ रहे हैं। वह समाजवादी पार्टी के जार्जटाउन स्थित कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इसमें जनपद, मंडल, तहसील व ब्लाक इकाई के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस दौरान शिक्षकों की समस्याओं पर विशेष रूप से चर्चा की जाएगी।

उप्र माध्‍यमिक शिक्षक संघ (विवि) गुट के प्रदेश अध्‍यक्ष आज आएंगे : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (विवि गुट) के प्रदेश अध्यक्ष व शिक्षक विधायक लाल बिहारी यादव आज समाजवादी पार्टी के शहर स्थित जार्जटाउन स्थित कार्यालय में दोपहर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।

बैठक में किन बिंदुओं पर होगा विमर्श : बैठक में माध्यमिक विद्यालयों के प्रबंधक, प्रधानाचार्य व शिक्षकों के साथ हो रहे सौतेले व्यवहार से निपटने के लिए कार्ययोजना भी बनाई जाएगी। इस बैठक में इलाहाबाद-झांसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के सपा एवं वित्तविहीन गुट के संयुक्त प्रत्याशी डा. एसपी सिंह पटेल के समर्थन में जनपद से भारी संख्या में शिक्षको से मतदाता सूची में जोड़ने का आग्रह किया जाएगा।

बैठक में शामिल होने के लिए शिक्षकों से आग्रह : उप्र माध्‍यमिक शिक्षक संघ (विवि गुट) के जिलाध्यक्ष ननकेश बाबू ने सभी शिक्षकों से इस बैठक में शामिल होने का आग्रह किया है। कहा है कि इस चुनाव जीत दर्ज कर सपा और शिक्षकों के हित को आगे बढ़ाने का लक्ष्य है। यह मौका है कि हम अपने नेता को किस तरह प्रेरित करते हैं।

भाजपा का दावा, शिक्षक समाज उसके साथ : इलाहाबाद-झांसी शिक्षक निर्वाचन को लेकर भाजपा ने भी गतिविधि बढ़ा दी है। काशी क्षेत्र अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने गंगापार, यमुनापार, महानगर और कौशांबी के जिला संयोजक, विधानसभा संयोजक, वार्ड संयोजकों के साथ बैठक की। कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही संगठन आगे बढ़ रहा है। शिक्षक समाज भाजपा के साथ है। यही वजह है कि आने वाले चुनाव में भी जीत मिलेगी। मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया विद्यालय प्रबंधकों के साथ भी बैठक की गई। इसमें काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष व संयोजक कमलेश कुमार, विभवनाथ भारती, अश्वनी दुबे, अनीता त्रिपाठी, महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, पूर्व विधायक प्रभा शंकर पांडेय आदि शामिल हुए।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।