Move to Jagran APP

UP Nagar Nikay Chunav 2022: पढ़ें...मतदाता सूची में संशोधन कब तक होगा, अंतिम सूची कब प्रकाशित होगी

Prayagraj Nagar Nikay Chunav 2022 प्रयागराज में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य पर निगरानी के लिए 27 मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। नगर निगम क्षेत्र को पांच जोन और 10 सेक्टर में बांटकर जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।

By Jagran NewsEdited By: Brijesh SrivastavaUpdated: Wed, 02 Nov 2022 02:38 PM (IST)
Hero Image
Nagar Nikay Chunav 2022 पुनरीक्षण कार्य की मानीटरिंग के बाद 18 नवंबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा।
प्रयागराज, जागरण संवाददाता। यूपी नगर निकाय चुनाव की तैयारियां अब तेज हो गई हैं। मतदाता सूची में नाम बढ़ाने और घटाने का काम सात नवंबर तक चलेगा। इसी माह 18 तारीख को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन (फाइनल) होगा। नगर निकाय चुनाव मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के लिए नगर निगम और नगर पंचायतों में 1167 बीएलओ लगाए गए हैं।

प्रयागराज में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम की तैयारी : मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी होने के बाद अब इसकी तैयारी भी शुरू करा दी गई है। प्रयागराज में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य पर निगरानी के लिए 27 मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। नगर निगम क्षेत्र को पांच जोन और 10 सेक्टर में बांटकर जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।

नगर पंचायत को छह जोन में बांटा गया : प्रयागराज में नगर पंचायतों को छह जोन व छह सेक्टर में बांटा गया है। एसडीएम रैंक के अधिकारियों को जोनल मजिस्ट्रेट का दायित्व सौंपा गया है जबकि तहसीलदार व नायब तहसीलदार रैंक के अधिकारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट रोज ही सुबह और शाम मतदाता सूची को लेकर बैठक करेंगे। सभी बीएलओ की रिपोर्ट शाम को ली जाएगी।

नगर निगम क्षेत्र में कितने मतदाता हैं : मतदाता सूची अनंतिम प्रकाशन के बाद निगम में कुल 1410855 मतदाता हो चुके हैं। निगम में 100 वार्डों के चुनाव के लिए 1167 मतदान स्थल तथा 354 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। नगर पंचायत सिरसा में 278, लालगोपालगंज में 4670, फूलपुर में 1353, शंकरगढ़ में 1545, कोरांव में 709, हंडिया में 738, भारतगंज में 1803, मऊआइमा में 1212 मतदाता बढ़े हैैं। अब सिरसा में कुल 9899, लालगोपालगंज में 28498, फूलपुर में 22516, शंकरगढ़ में 14363, कोरांव में 11667, हंडिया में 19072, भारतगंज में 16735, मऊआइमा में 15762 मतदाता हो गए हैैं।

18 नवंबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची : निर्वाचन आयोग के मुताबिक मतदाता सूची में नाम बढ़ाने व घटाने का एक मौका और दिया जा रहा है। सात नवंबर तक सूची में नाम बढ़ाया व घटाया जा सकता है। आठ से 12 नवंबर तक दावे और आपत्तियों का निस्तारण होगा। इसके बाद 14 से 17 नवंबर तक पूरक सूची तैयार होगी। आयोग की ओर से 18 नवंबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

7 नवंबर तक दावे और आपत्तियां कर सकेंगे : चुनाव आयोग की ओर से मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। अभी सात नवंबर तक मतदाता सूची के लिए दावे और आपत्तियां ली जाएंगी। इस दौरान सूची में नाम जोडऩे और हटाने का भी कार्य होगा।

सत्यपाल बरनवाल, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।