Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP Nikay Chunav 2022: प्रयागराज में फाइनल मतदाता सूची प्रकाशित, देखें वार्डों में मतदाताओं की संख्‍या

UP Nikay Chunav 2022 पिछली बार के चुनाव में विस्तारित क्षेत्र समेत प्रयागराज नगर निगम में 14 लाख दो हजार 641 मतदाता थे जबकि इस वर्ष एक लाख 34 हजार 667 मतदाता बढ़ गए हैं। नगर पंचायतों में 17 हजार 304 वोटर इस बार बढ़े हैं।

By Jagran NewsEdited By: Brijesh SrivastavaUpdated: Sat, 19 Nov 2022 12:35 PM (IST)
Hero Image
मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में कई वार्डों में वोटर दोगुने हुए तो कुछ में 10000 से भी कम हैं।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। प्रयागराज में नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन  कर दिया गया है। इसके तहत नगर निगम में 15 लाख 37 हजार 308 मतदाता हैं, जबकि आठ नगर पंचायतों में एक लाख 43 हजार 511 वोटर हैं। नगर निगम में एक वार्ड में 30 हजार से ज्यादा तो 10 वार्डों में 20 हजार से ज्यादा मतदाता हैैं जबकि 10 हजार से कम मतदाताओं वाले सात वार्ड हैं।

पिछली बार से 134667 मतदाता बढ़े : पिछली बार के चुनाव में विस्तारित क्षेत्र समेत नगर निगम में 14 लाख दो हजार 641 मतदाता थे, जबकि इस वर्ष एक लाख 34 हजार 667 मतदाता बढ़ गए हैं। नगर पंचायतों में 17 हजार 304 वोटर इस बार बढ़े हैं।

वार्डों का आरक्षण व अधिसूचना जारी होगी :नगर निकाय चुनाव के लिए अब कभी भी वार्डों का आरक्षण तथा उसके बाद अधिसूचना जारी हो सकती है। इसके लिए तैयारियां तेज हो गई हैैं। शुक्रवार को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाश 31 अक्टूबर को हुआ था। इसके बाद एक से सात नवंबर तक मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया गया। इसमें 1169 बीएलओ लगाए गए थे। इसके अलावा दो दर्जन मजिस्ट्रेटों की भी ड्यूटी लगाई थी। आठ नवंबर से एक हफ्ते तक दावे और आपत्तियां भी ली गईं, जिनका निस्तारण भी कर दिया गया।

फाइनल सूची में वोटरों की संख्‍या : जारी फाइनल सूची के मुताबिक अब नगर निगम के सभी 100 वार्डों में कुल 15 लाख 37 हजार 308 मतदाता हैं। नगर पंचायत शंकरगढ़, कोरांव, भारतगंज, सिरसा, हंडिया, फूलपुर, मऊआइमा व लालगोपालगंज में कुल एक लाख 43 हजार 511 वोटर हैं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सत्यप्रकाश बरनवाल ने बताया कि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन के बाद अब आगे की चुनावी प्रक्रिया शुरू होगी।

शम्स नगर में सबसे ज्यादा वोटर : नगर निगम में वार्ड संख्या 96 शम्स नगर सबसे ज्यादा मतदाता वाला वार्ड है। इस वार्ड में 31777 वोटर हैं। दूसरे नंबर पर वार्ड संख्या 40 नैनी ददरी है, जहां 29710 मतदाता हैं। तीसरे नंबर पर वार्ड संख्या 28 झूलेलाल नगर है, इस वार्ड में 27223 मतदाता हैं। इसी तरह वार्ड संख्या 90 शाहगंज गढ़ीसराय में 24157 मतदाता, वार्ड संख्या 32 एलनगंज में 21610, वार्ड संख्या 55 तेलियरगंज में 21390, वार्ड संख्या 57 काशीराज नगर में 21018, वार्ड संख्या 60 मिनहाजपुर गढ़ीकला में 20597, वार्ड संख्या 65 टैगोर टाउन में 20584, वार्ड संख्या दो सुलेमसरांय में 20563, वार्ड संख्या 38 बाघंबरी हाउसिंग स्कीम में 20140 मतदाता हैैं। जबकि सबसे कम मतदाता वाला वार्ड जहांगीराबाद है। वार्ड संख्या 31 जहांगीराबाद में 8098 मतदाता हैैं। वार्ड संख्या 81 चक भटाई में 9833, वार्ड संख्या 10 गोहरी में 9771, वार्ड संख्या 35 झलवा में 9717, वार्ड संख्या 72 गोविंदपुर में 9157, वार्ड संख्या मुंडेरा में 9120, वार्ड संख्या नौ सोनौटी में 8330 वोटर हैैं।

36 वार्डों में 15 हजार से अधिक मतदाता : वार्ड चार नीबी तालुका खुर्द में 16750, वार्ड छह कनिहार में 15749, वार्ड 12 अशोक नगर में 15910, वार्ड 13 मलाकराज में 16037, वार्ड 15 जयंतीपुर में 15264, वार्ड 17 चाका में 18388, वार्ड 21 म्योराबाद में 15781, वार्ड 36 मधवापुर में 18263, वार्ड 42 गंगानगर में 15738, वार्ड 43 आजाद स्क्वायर में 17656, वार्ड 45 छतनाग में 17667, वार्ड 46 पूरा पड़ाइन में 18534, वार्ड 47 अरैल में 16243, वार्ड 50 कटका में 16735, वार्ड 53 चक निरातुल में 15084, वार्ड 54 राजरूपपुर 15747, वार्ड 62 नई बस्ती 18893, वार्ड 63 पुराना कटरा 16972, वार्ड 64 मेहदौरी में 17063, वार्ड 68 न्याय मार्ग क्षेत्र में 18775, वार्ड 69 भरद्वाजपुरम में 17583, वार्ड 74 बेनीगंज में 16504, वार्ड 75 झूंसी कोहना में 19370, वार्ड 76 अतरसुइया में 18300, वार्ड 77 तुलसीपुर में 18915, वार्ड 78 नया कटरा में 16192, वार्ड 80 मोहत्सिमगंज में 16819, वार्ड 86 मालवीय नगर में 17196, वार्ड 87 मीरापुर में 15434, वार्ड मुट्ठीगंज में 16726, वार्ड 89 बक्शी खुर्द में 17267, वार्ड 93 सुल्तानपुर भावा में 15887, वार्ड 94 चौखंडी में 19252, वार्ड 95 में नारायण सिंह नगर में 15539, वार्ड 97 चौक गंगादास में 15818, वार्ड 98 दायराशाह में 16866 मतदाता हैं।

क्‍या कहते हैं नगर निकाय चुनाव के नोडल अधिकारी : एडीएम वित्‍त एवं राजस्‍व व नगर निकाय चुनाव के नोडल अधिकारी जगदंबा सिंह ने बताया कि चुनाव आयोग की ओर से मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। पूरक (फाइनल) मतदाता सूची से ही मतदान कराया जाएगा।