Move to Jagran APP

UP Weather: पूर्वी उत्तर प्रदेश में पहुंचा मानसून, 24 से 48 घंटे के बीच हो सकती है झमाझम बारिश

पूर्वानुमानों के अनुसार मानसून ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में दस्तक दे दी है। बिहार से बलिया के रास्ते पूर्वी यूपी में प्रवेश करने के बाद इससे अगले 24 से 48 घंटों के बीच प्रयागराज पहुंच जाएगा। रविवार को अच्छी वर्षा हो सकती है। भारतीय मौसम विभाग ने भी रविवार को भारी वर्षा का अलर्ट जारी कर दिया है। प्री-मानसून वर्षा के क्रम में शुक्रवार को तेज हवा और गरज-चमक के साथ बारिश हुई थी।

By mritunjay mishraEdited By: Shivam YadavUpdated: Sun, 25 Jun 2023 01:17 AM (IST)
Hero Image
भारतीय मौसम विभाग ने भी रविवार को भारी वर्षा का अलर्ट जारी कर दिया है।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता: पूर्वानुमानों के अनुसार मानसून ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में दस्तक दे दी है। बिहार से बलिया के रास्ते पूर्वी यूपी में प्रवेश करने के बाद इससे अगले 24 से 48 घंटों के बीच प्रयागराज पहुंच जाएगा। रविवार को अच्छी वर्षा हो सकती है। भारतीय मौसम विभाग ने भी रविवार को भारी वर्षा का अलर्ट जारी कर दिया है। प्री-मानसून वर्षा के क्रम में शुक्रवार को तेज हवा और गरज-चमक के साथ बारिश हुई थी। मौसम विभाग की मानें तो 27 जून तक बारिश की स्थितियां बनी हुई हैं।

शुक्रवार को हुई बारिश की वजह से तापमान में भारी गिरावट आई है। रात को हुई बारिश के कारण न्यूनतम तापमान पांच डिग्री लुढ़क कर 25.2 डिग्री सेल्सियस आ गया। आर्द्रता भी बढ़कर 81 प्रतिशत पहुंच गई। इससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। सुबह हल्के बादल छाए हुए हैं। गर्मी से भी लोगों को काफी राहत मिली है। 

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी प्रो. एआर सिद्दीकी बताते हैं कि मानसून पूर्वी उत्तर प्रदेश में पहुंच तो गया है। इसको प्रयागराज आने में 24 घंटे से ज्यादा समय लगेगा। मानसून दो से तीन दिन अच्छी वर्षा करा सकता है। 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, प्रयागराज के अलग-अलग स्थानों में गरज और चमक के साथ बारिश होगी। शनिवार का अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज हो सकता है।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।