Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP Zila Panchayat Chunav: प्रयागराज में 51 मत पाकर भाजपा प्रत्‍याशी डॉ वीके सिंह विजयी, सपा प्रत्‍याशी को मिले 33 मत

UP Zila Panchayat Chunav 84 सदस्यों वाली जिला पंचायत सदन में अध्यक्ष के प्रत्याशी को जीत के लिए 43 सदस्यों का वोट चाहिए। चुनाव मैदान में सपा से मालती यादव और भाजपा के डा. वीके सिंह के बीच टक्कर है। दोनों में कांटे का मुकाबला बताया जा रहा है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Updated: Sat, 03 Jul 2021 05:03 PM (IST)
Hero Image
जिला पंचायत अध्‍यक्ष पद के लिए आज 11 बजे से मतदान हुआ। आज ही वोटों की गिनती भी होगी।

प्रयागराज, जेएनएन।  जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में 51 मत पाकर भाजपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। विपक्षी प्रत्याशी सपा से मालती यादव को 33 मत ही मिले है। चुनाव अधिकारी व जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने परिणाम की घोषणा कर दी है। विजयी प्रत्याशी डॉ वीके सिंह को जीत का प्रमाण पत्र दिया गया है।

84 सीटों वाले जिला पंचायत सदन में शनिवार को अध्यक्ष पद के लिए सुबह 11:00 बजे से मतदान शुरू हुआ। अपराहन 3:00 बजे तक मतदान हुआ। इस दौरान जिला पंचायत के सभी सदस्यों ने मतदान किया। सभी का मतदान वैध रहा। मतदान के तुरंत बाद मतगणना शुरू हुई। 4:30 बजे तक मतगणना फाइनल हो गई और परिणाम घोषित कर दिया गया। परिणाम की घोषणा होते ही भाजपाइयों में जश्न मनाया। जबकि सफाई हंगामा करते। सपाइयों ने धांधली का आरोप लगाते हैं नारेबाजी की।

उधर मतगणना स्‍थल के बाहर समाजवादी पार्टी ने चुनाव में गड़बड़ी की आशंका पर जमकर हंगामा किया। उनकी पुलिस से जमकर धक्का मुक्की हुई इस दौरान हंगामा करने वाले सपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस की बैरिकेटिंग तोड़ दी और जमकर नारे बाज़ी की। सपा के लोगो का कहना है कि चुनाव में पारदर्शी प्रक्रिया नहीं अपनाई जा रही हैं। हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने लाठी चार्ज कर भीड़ को खदेड़ा।

जिला पंचायत अध्यक्ष कौन बनेगा, इसका फैसला शनिवार की शाम तक हो जाएगा। अध्यक्ष पद चुनाव के लिए सुबह 11 बजे से जिला पंचायत कार्यालय परिसर में मतदान शुरू हो चुका है। मतदान दोपहर तीन बजे तक होगा। उसके बाद मतों की गणना शुरू हो जाएगी और पूरी गणना होने तक चलेगी। मतदान कराने के लिए प्रयागराज जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। इसके प्रेक्षक भी प्रयागराज आ चुके हैं।

चुनाव में व्‍यवधान डालने वालों पर होगी कार्रवाई

प्रेक्षक बनाए गए अपर आयुक्त खाद्य अनिल कुमार ने मतदान और मतगणना स्थल का निरीक्षण भी किया। यह चुनाव उनकी निगरानी में होगा। उन्होंने कहा कि चुनाव निष्पक्ष होगा और इसमें व्यवधान डालने वालों को कार्रवाई की जाएगी। 

सपा की मालती यादव और भाजपा के डाक्‍टर वीके सिंह हैं मैदान में

84 सदस्यों वाली जिला पंचायत सदन में अध्यक्ष के प्रत्याशी को जीत के लिए 43 सदस्यों का वोट चाहिए। चुनाव मैदान में सपा से मालती यादव और भाजपा के डा. वीके सिंह के बीच टक्कर है। दोनों में कांटे का मुकाबला बताया जा रहा है। वोटरों को अपने-अपने पक्ष में करने के लिए दोनों प्रत्याशी एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए हैं। 

दोपहर बाद मतों की होगी गिनती

मतदान से पहले वोटर दूसरे पक्ष में न चला जाए, इसके लिए प्रत्याशियों ने उनको घेरकर रखा है। किसी ने उन्हें गोवा भेजा तो किसी ने पश्चिम बंगाल। शुक्रवार की रात तक वह सब लौट आए। प्रत्याशी अपने वोटरों को किसी से मिलने भी नहीं दे रहे हैं। अधिकतर वोटर पखवाड़े भर से घर से लापता है। अब वह मतदान करने के बाद ही घर पहुंचेेंगे। शुक्रवार की रात भी वह प्रत्याशियों की निगरानी में वरिष्ठ नेताओं के घर ठहराए गए हैं। इस बीच दोनों प्रत्याशियों ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया है। हालांकि जीत का सेहरा किसके सिर बंधेगा, इसका फैसला शनिवार की शाम तक हो जाएगा।

अफसरों ने किया निरीक्षण

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के निर्वाचन को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सकुशल ढंग से सम्पन्न कराने के लिए डीएम संजय कुमार खत्री और एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने मतदान व मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्वाचन से व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उसके बाद बाद पुलिस लाइन सभागार में प्रेक्षक अनिल कुमार की उपस्थिति में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक हुई। बैठक में प्रेक्षक ने जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचन-2021 के चुनाव को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मतदान परिसर में मोबाइल प्रतिबंधित

बैठक में डीएम व जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान और मतगणना परिसर में मोबाइल फोन ले जाना पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा। उस परिसर में बैरीकेडिंग कर दी गई है। जिला पंचायत कार्यालय के गेट पर ही हर वोटर की जांच होगी। इस दौरान पुलिस लाइन रोड पर आम आदमी के लिए आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। केवल प्रत्याशी, वोटर व पुलिस प्रशासन की टीम ही आ जा सकेगी। इस रोड पर म्योहाल चौराहे और दूसरे छोर पर आनंद अस्पताल के पास बैरीकेडिंग की गई है।

मतदान और मतगणना की वीडियोग्राफी

कड़ी सुरक्षा के बीच चुनाव कराया जाएगा। चुनाव की हर गतिविधि की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। इसके लिए चार कर्मचारी लगाए गए हैं। वहीं मतदान और मतगणना स्थल के अंदर एवं बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इससे पूरी निगरानी की जाएगी।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर