Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में सक्रिय रहे विहिप मार्गदर्शक मंडल के सदस्य गोपाल जी महाराज का निधन

Prayagraj News श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में सक्रिय सदस्य रहे विहिप के मार्गदर्शक मंडल के सदस्य गोपाल जी महाराज का गुरुवार की सुबह दिल्ली के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया। गोपाल जी महाराज ने श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई थी

By Jagran NewsEdited By: Jagran News NetworkUpdated: Thu, 09 Mar 2023 10:42 AM (IST)
Hero Image
श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में सक्रिय रहे गोपाल जी महाराज का निधन।

 प्रयागराज : सच्चा आश्रम अरैल के महंत और विश्व हिंदू परिषद केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल के सदस्य गोपाल जी महाराज ब्रह्मलीन (निधन) हो गए। वे काफी समय से अस्वस्थ थे। इलाज के लिए 10 दिन पहले दिल्ली स्थित अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां गुरुवार सुबह गोपाल जी महाराज ने अपनी अंतिम सांस ली।

श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में निभाई थी सक्रिय भूमिका

बता दें गोपाल जी महाराज ने श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई थी। कारसेवा में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने के साथ दूसरों को भी आंदोलन से जोड़ा था। विहिप के हर प्रमुख निर्णय में इनकी सलाह महत्वपूर्ण मानी जानी थी।

भारत में रामराज्य की परिकल्पना होगी साकार

फरवरी में कानपुर आगमन पर महाराज जी ने यहां कहा कि श्रीराम का भव्य मंदिर तेजी से बन रहा है। दिव्य दरबार में रामलला के दर्शन करने के लिए दुनियाभर के भक्त आतुर हैं। श्रीराम मंदिर से ही भारत में रामराज्य की परिकल्पना साकार होगी। राम मंदिर देश का प्रतीक बनेगा। जहां पर रामलला के दर्शन भक्तों को होंगे।