Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Yash Dayal : Instagram स्‍टोरी पोस्ट करने पर बुरे फंसे IPL क्र‍िकेटर यश दयाल, बाद में मांगी माफी

प्रयागराज के रहने वाले यश दयाल आइपीएल में गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हैं। सोमवार की दोपहर उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम आइडी पर एक रील शेयर की। यह रील साक्षी हत्याकांड पर कटाक्ष कर रही थी। रील के पोस्ट होने के कुछ ही देर में यह वायरल हो गई।

By Jagran NewsEdited By: Mohammed AmmarUpdated: Mon, 05 Jun 2023 05:25 PM (IST)
Hero Image
Yash Dayal : लव जिहाद के खिलाफ पोस्ट करने पर बुरे फंसे क्र‍िकेटर यश दयाल, बाद में मांगी माफी

प्रयागराज, जागरण ऑनलाइन टीम। Cricketer Yash Dayal : IPL में खेलने वाले क्र‍िकेटर यश दयाल अपनी एक इंस्‍टा स्‍टोरी की वजह से बुरे फंस गए। असल में यश दयाल ने लव जिहाद को लेकर अपनी इंस्‍टा स्‍टोरी पर एक कार्टून शेयर किया था। स्‍टोरी वायरल होने के बाद लोगों ने क्र‍िकेटर यश दयाल को ट्रोल करना शुरु कर दिया।

— Ammar Khan (@AmmarSageer) June 5, 2023

लोगों ने उन्‍हें हिदायत दे डाली कि वह क्र‍िकेटर हैं तो उन्‍हें इस तरह की पोस्‍ट बिल्‍कुल शेयर नहीं करने चाहिए। इसके बाद सोशल मीडिया पर यश दयाल ने लोगों से माफी मांगी और कहा क‍ि गलती से यह पोस्‍ट उनसे शेयर हो गई थी। 

आईपीएल में गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हैं दयाल

प्रयागराज के रहने वाले यश दयाल आइपीएल में गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हैं। सोमवार की दोपहर उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम आइडी पर एक रील शेयर की। यह रील साक्षी हत्याकांड पर कटाक्ष कर रही थी। रील के पोस्ट होने के कुछ ही देर में यह वायरल हो गई।

इंटरनेट मीडिया में विवाद बढ़ा तो यश ने इसे डिलीट कर इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर कर लिखा कि दोस्तो, मैं उस स्टोरी के लिए माफी मांगना चाहता हूं जो गलती से शेयर हो गई थी। प्लीज नफरत ना फैलाएं। धन्यवाद. मैं सभी धर्मों का सम्मान करता हूं। हालांकि पोस्टल डिलीट होने से पहले तक उन्हें जमकर ट्रोल किया गया।

बता दें क‍ि यश दयाल के खिलाफ ही केकेआर टीम के बल्‍लेबाज रिंकु सिंह ने लगातार पांच छक्‍के मारे थे। इस मैच को केकेआर ने जीत लिया था। 5 छक्‍के खाने के बाद यश दयाल का नाम सुर्खियों में आया था। 

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें