Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

IPL 2023 के लिए यश दयाल को गुजरात टाइटंस ने किया रिटेन, प्रयागराज में परिवार के लोग खुशी से झूमे

IPL 2022 की विजेता टीम गुजरात टाइटंस ने यश दयाल को रिटेन कर लिया है। यश दयाल एक बार फिर से गुजरात टाइंटस की ओर से अपनी रफ्तार और स्विंग दिखाते नजर आएंगे। मंगलवार को गुजरात टाइटंस ने अपने ट्वीटर एकाउंट पर खिलाड़ियों की सूची व तस्वीरें साझा की

By amarish kumarEdited By: Ankur TripathiUpdated: Tue, 15 Nov 2022 09:23 PM (IST)
Hero Image
IPL 2022 की विजेता टीम गुजरात टाइटंस ने यश दयाल को रिटेन कर लिया है।

प्रयागराज, जेएनएन। IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) 2022 की विजेता टीम गुजरात टाइटंस ने यश दयाल को रिटेन कर लिया है। यश दयाल एक बार फिर से गुजरात टाइंटस की ओर से अपनी रफ्तार और स्विंग दिखाते नजर आएंगे। मंगलवार को गुजरात टाइटंस ने अपने ट्वीटर एकाउंट पर खिलाड़ियों की सूची व तस्वीरें साझा की, जिसमें यश दयाल को भी शामिल किया गया है।

चकिया करबला के रहने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज यश दयाल को हाल ही में BCCI द्वारा बांग्लादेश के खिलाफ रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया में भी जगह दी गई है और अब उन्हें गुजरात टाइटंस ने एक बार फिर से अपने साथ जोड़ लिया है। यश दयाल को तीन करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा गया था और उन्होंने नौ मैच में 11 विकेट हासिल किए थे।

गुजरात टाइटंस द्वारा रिटेन होने पर स्वजन खुश

यश को पुन: रिटेन किए जाने पर पिता पूर्व क्रिकेटर चंद्रपाल दयाल ने खुशी व्यक्त की। कहा कि यश की मेहनत रंग ला रही है। उसे पुन: अपनी टीम में ही जोड़ा जाना सम्मानजनक है। मां राधा दयाल व बहन सुचि दयाल ने भी खुशी व्यक्त की।

कोच कौशिक पाल बोले यश की प्रतिभा को मिलेगी ऊंचाई

यश दयाल के बचपन के कोच कौशिक पाल ने बताया कि यश की स्विंग और गति जिस तरह की है वह देखकर कोई भी टीम उन्हें अपने साथ जोड़ना चाहेगी। यश के ऊपर और बड़ी जिम्मेदारी होगी कि वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दें।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें