Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Zila Panchayat Chairman Prayagraj डा. वीके सिंह और जिला पंचायत सदस्य ​​​​​आज लेंगे शपथ

जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव चार जुलाई को कराया गया था। भाजपा प्रत्याशी डा. वीके सिंह ने जीत दर्ज की थी। विजय श्री मिलने के साथ ही नए सदन के गठन की तैयारियां शुरू हो गई। शासन के निर्देश पर 12 जुलाई को शपथ ग्रहण समारोह कराया जा रहा है

By Ankur TripathiEdited By: Updated: Mon, 12 Jul 2021 06:30 AM (IST)
Hero Image
दोपहर एक बजे जिला पंचायत सभागार में होगा आयोजन, शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे डिप्टी सीएम केशव

प्रयागराज, जागरण संवादाता। नवनिर्वाचित जिला पंचातय अध्यक्ष डा. विजय कुमार सिंह सोमवार को शपथ लेंगे। उन्हें दोपहर एक बजे जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री जिला पंचायत सभागार में शपथ दिलाएंगे। इसके बाद जिला पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। इस दौरान डिप्टी सीएम केशव मौर्या से सहित सभी जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। शपथ के बाद जिला पंचायत की पहली बैठक भी होगी।

हंडिया से जुलूस के साथ आएंगे शहर

जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव चार जुलाई को कराया गया था। कांटे की टक्कर के बीच भाजपा प्रत्याशी डा. वीके सिंह ने जीत दर्ज की थी। विजय श्री मिलने के साथ ही नए सदन के गठन की तैयारियां शुरू हो गई। शासन के निर्देश पर 12 जुलाई को शपथ ग्रहण समारोह कराया जा रहा है। वैसे 13 जुलाई को प्रशासक का कार्यकाल पूरा हो रहा। इसलिए उससे एक दिन पहले नई सदन का गठन कर दिया जाएगा। शपथ ग्रहण के लिए जिला पंचायत कार्यालय को सजा दिया गया है। पिछले कई दिन से जिला पंचायत परिसर में साफ सफाई का कार्य चल रहा है। शासन के निर्देशानुसार सुबह 11 बजे से शपथ ग्रहण समारोह होना था। लेकिन स्थानीय व्यवस्था के अनुसार यह एक बजे कराया जाएगा। शपथ ग्रहण समारोह से पहले डा. वीके सिंह हंडिया से अपने समर्थकों के साथ जुलूस निकालेंगे। हंडिया से चलकर वह अशोक नगर अपने निवास पहुंचेंगे। फिर वहां से जिला पंचायत कार्यालय जाएंगे। जिला पंचायत सभागार में एक बजे उन्हें डीएम शपथ दिलाएंगे। यह आयोजन भव्य होगा। इसमें डिप्टी सीएम केशव मौर्या, सांसद केसरी देवी, सांसद डा. रीता जोशी के अलावा सभी विधायक और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा सिंह रहेंगी। अध्यक्ष के बाद सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण के बाद 84 सदस्यों वाली जिला पंचायत सदन की पहली बैठक होगी। इस बैठक में कई प्रस्ताव भी पास किए जाएंगे। साथ ही पूर्व की तरह कमेटियों का गठन किया जाएगा।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर