अंबेडकरनगर में दुष्कर्म के आरोपी का पुलिस एनकाउंटर, पैर में गोली लगने से घायल
अंबेडकरनगर में एक महिला से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पुलिस को देखते ही फायरिंग कर दी जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली है। आरोपी पर जानलेवा हमला और आर्म्स एक्ट का केस दर्ज किया गया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। आरोपी के खिलाफ हत्या और गोवध निवारण अधिनियम के मुकदमे भी दर्ज हैं।
संवाद सूत्र, अंबेडकरनगर। महिला से दुष्कर्म के आरोपित को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। पुलिस पर जानलेवा हमला, आर्म्स एक्ट का केस दर्ज कर आरोपित को जेल भेजा। अकबरपुर के एक मुहल्ले की महिला गत सोमवार की शाम साढ़े सात बजे गाय पकड़ने के लिए पुरानी दीवानी कचेहरी के पीछे मैदान में जा रही थी। सड़क के बगल अज्ञात व्यक्ति पहुंचकर बातें करने लगा। सूनसान स्थान पाकर जबरन आटो में खींच ले गया और दुष्कर्म किया। बगल में खड़े दो लोगों से जान बचाने की गुहार लगाई तो वे चाय की दुकान पर बैठ गए।
विरोध पर जान से मारने की नीयत गला दबा दिया, इससे मुंह से खून आ गया और शरीर पर चोटें आई। आरोप है कि चाय की दुकान पर बैठे दोनों व्यक्ति ने मदद की। महिला ने घर पहुंचकर स्वजन को जानकारी दी। गत मंगलवार को महिला ने स्वजन के साथ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी ने पुलिस को कड़ी कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।
पुलिस ने कराई आरोपित की पहचान
सीओ देवेंद्र कुमार व निरीक्षक बीरेंद्र बहादुर सिंह ने स्थलीय निरीक्षण कर पीड़िता का बयान दर्ज करते हुए मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। महिला द्वारा बताए गए हुलिया के आधार पर पुलिस आरोपित की शिनाख्त में जुटी थी। आरोपित की पहचान पेवाड़ा मीरानपुर के आमिर कुरैशी के रूप में हुई।
बुधवार की रात्रि प्रभारी निरीक्षक बीरेंद्र बहादुर सिंह को सूचना मिली कि आरोपित बसखारी रोड से सुड़ारी गांव के रास्ते पर जा रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपित को रोकने का प्रयास किया तो उसने जान से मारने के नियत से पुलिस पर फायर कर दिया, जवाबी फायरिंग में गोली आरोपित के पैर में लगने से घायल हो गया। पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया। आरोपित के पास से पुलिस ने तमंचा-कारतूस बरामद किया है। निरीक्षक ने बताया कि आरोपित के खिलाफ जानलेवा हमला व आर्म्स एक्ट का केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
हत्या व गोवध के दर्ज हैं मुकदमे
मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपित आमिर कुरैशी पर हत्या, गोवध निवारण अधिनियम के मुकदमे भी दर्ज हैं। वह करीब डेढ़ माह पहले जेल से जमानत पर बाहर आया है। इस बीच महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके पहले भी वह मुहल्ले में छोटी-छोटी घटनाओं को अंजाम देता रहता था, इससे मुहल्लेवासी काफी परेशान थे।