Move to Jagran APP

UP: ड‍िप्‍टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत अर्थव्यवस्था में पांचवें स्थान पर

एक दिवसीय दौरे पर अंबेडकरनगर पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने संगठन के साथ विचार गोष्ठी की। इस दौरान उन्हों ने कलेक्ट्रेट में विकास कार्यों की समीक्षा भी की। ड‍िप्‍टी सीएम ने कहा क‍ि पीएम मोदी की सरकार में भारत की अर्थ व्‍यवस्‍था पांचवें स्‍थान पर है।

By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj MishraUpdated: Wed, 31 May 2023 03:15 PM (IST)
Hero Image
UP News: अंबेडकरनगर पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक
अंबेडकरनगर, जेएनएन। एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भाजपा कार्यालय अटल भवन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के नौ वर्ष पूरा होने पर संगठन के कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। सफल कार्यकाल का गुणगान करते हुए कहा कि कार्यकर्ता लगातार संगठन का कार्य मेहनत से कर रहे है। इसी का परिणाम है कि पहली बार किछौछा नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा को जीत मिली। कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा सैकड़ों जनहितकारी योजनाएं लागू कर गरीब परिवारों को समृद्ध किया है।

कानून व्यवस्था इतनी दुरुस्त हो गई है कि अपराधी गले में तख्ती डाल कर सरेंडर करने के लिए स्वयं थाना में हाजिर हो रहे हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थ व्यवस्था वाला देश बन चुका है।विदेश के प्रधानमंत्री मोदी जी का पैर छू रहे हैं। बास कह कर संबोधित कर रहे हैं। भारत को चमत्कारी और अद्भुत प्रधानमंत्री मिला है। भाजपा साधारण कार्यकर्ता को उसके त्याग तपस्या और संगठन के प्रति समर्पण के कारण उच्च पद पर बैठाती है। भाजपा जिलाध्यक्ष डा. मिथिलेश त्रिपाठी ने उपमुख्यमंत्री का स्वागत बुके भेंट कर स्वागत किया।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में कार्यकर्ताओं के अथक भाजपा को मिलने वाले मत प्रतिशत में खासी बढ़ोत्तरी हुई है। विधान परिषद सदस्य डा. हरिओम पांडेय ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की ऐतिहासिक नौ वर्ष के कार्यकाल में देश को समृद्धि शाली बनाने में निरंतर कार्य किया है। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा, पूर्व मंत्री धर्मराज निषाद, पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा,राम प्रकाश यादव,यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,ज्ञान सागर सिंह,पूर्व विधायक त्रिवेणी राम,सुभाष राय आदि मौजूद रहे।

कलक्ट्रेट में चल रही विकास की समीक्षा बैठक

डिप्टी सीएम ने कलेक्ट्रेट में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक अधिकारियों की उपस्थिति में की। किसान सम्मान निधि और बीमा कंपनी द्वारा मुआवजा नदिया जाने को लेकर उप कृषि निदेशक को फटकार लगाई उन्होंने बीमा कंपनी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करने का निर्देश दिया है। समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर डिप्टी सीएम का पूरा फोकस रहा। दवाओं की उपलब्धता व मिलने वाली सुविधाएं हर हाल में मरीजों को उपलब्ध कराने की बात कही।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।